फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya

ससुराल में दो बहनों पर कहर, एक की मौत

Mon, 16 Nov 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 Nov 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
hattya
ग्राम कुकावर में ससुरालीजनों की पिटाई से दो सगी बहनों में से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी को गंभीर हालत में आगरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ससुरालीजनों ने मृतका का शव बिना मायके वालों को सूचना दिए जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजले कपड़े और हड्डियां बरामद की हैं। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना डौकी के गांव सीताराम की मढै़या निवासी रामसेवक ने तीन वर्ष पूर्व अपनी दो बेटी जयश्री (22) और सावित्री (20) की शादी थाना सैंया के ग्राम कुकावर निवासी राकेश के पुत्र नेत्रपाल और खुशीराम के साथ की थी। रामसेवक ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन दोनों बेटियों को प्रताड़ित करने लगे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी कराई गई लेकिन ससुरालीजन मानने को तैयार नहीं हुए। इस बीच जयश्री ने एक बच्चे को जन्म दिया। रामसेवक का आरोप है कि शनिवार रात लगभग 11 बजे ससुरालीजनों ने दोनों बहनों की पिटाई की। इससे जयश्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गयी। ससुरालीजनों ने आननफानन में जयश्री के शव को पहले घर की छत पर जलाने की कोशिश की, बाद में उसे श्मशान ले गए और जला दिया। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर मायके से परिवारीजन पहुंचे तो ससुरालीजन घर पर नहीं मिले। उन्होंने गंभीर अवस्था में सावित्री को आगरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर की छत से जयश्री के अधजले कपड़े और श्मशान से हड्डियां बरामद की। रामसेवक की तहरीर पर पुलिस ने ससुर राकेश, सास गोलो, पति नेत्रपाल, देवर राजकुमार और छोटू, ननद वीरवती और नीतू, ननदोई ख्यालीराम निवासी खेरागढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ एनके चौधरी ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed