{"_id":"34ade4638210b01c376264e102b67838","slug":"hattya-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की हत्या कर जमीन में दबा दी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका की हत्या कर जमीन में दबा दी लाश
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 08 Nov 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद के एनडी डिग्री कॉलेज की बीएड की विवाहित छात्रा ज्योति की बेरहमी से हत्या कर लाश फतेहाबाद में जमीन में गाढ़ दी गई। इसका खुलासा फतेहाबाद के भरापुर निवासी उसके प्रेमी राजेश केपकड़े जाने पर हुआ। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ज्योति की लाश बरामद कर ली है। उसने पुलिस को बताया कि ज्योति उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी थी जबकि वह पहले से शादीशुदा होने के चलते ऐसा नहीं कर सकता था। वह समझाने पर नहीं मानी, इसलिए उसे उसका खून करना पड़ा।
ज्योति इटावा के जितेंद्र सिंह की पत्नी थी। फतेहाबाद की फर्म मैरोठिया बिल्डिंग मेटेरियल पर चौकीदार राजेश, जितेंद्र का दोस्त है। उसकी ज्योति से जान पहचान हो गई जो बाद में प्रेम संबंधों में बदल गई।
30 अक्टूबर को ज्योति छात्रवृत्ति लेने के लिए कालेज आई थी। उसने पति को फोन पर बताया कि छात्रवृत्ति न मिल पाने के चलते वह रात में सहेली के पास रुककर सुबह को आएगी। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। जितेंद्र ने राजेश को फोन किया तो उसने ज्योति के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और राजेश पर शक जताया। शनिवार को राजेश इटावा पहुंच गया। उसने घरवालों को बताया कि उसे ज्योति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस पर जितेंद्र ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने ज्योति की हत्या बात कुबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि ज्योति को वह बाइक से बाह बाईपास स्थित बिल्डिंग मैटेरियल पर पहुंचा। यहां पर दोनों साथ रुक गए। ज्योति उसके साथ रहने की जिद करने लगी।
इस पर उसने उसे रास्ते हटाने का प्लान बनाया। रात में उसकी गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। वह चीखने लगी तो ईंट से उसके सिर में दो वार करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसका शव कमरे के पीछे जमीन में गाढ़ दिया। फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राजेश के साथ मनाना चाहती थी करवा चौथ
फतेहाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ज्योति करवाचौथ मनाने के लिए अपने प्रेमी से मिलने आई थी। इसके बाद वह उसके साथ ही रहने की जिद करने लगी। कहने लगी वह सोचकर आई है कि अब वापस नहीं लौटेगी। चाहें कुछ हो जाए वह उसी के साथ रहेगी। मगर, राजेश के भी तीन बच्चे है। उसकी पत्नी को भी उसके प्रेमी संबंधों की भनक लग गई थी। इस कारण उसके घर में आए दिन झगड़े होते थे। इस पर ही उसने प्रेमिका को रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने बताया कि ज्योति का मायका भिंड (मध्य प्रदेश ) में हैं। उसकी जितेंद्र से शादी दस साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं।
पांच साल डेयरी पर किया था काम
आरोपी राजेश ने जितेंद्र के साथ पांच साल उसकी डेयरी पर साथ काम किया था। उसके घर में ही रहता है। इसी दौरान उसके प्रेम संबंध हो गए। चार साल पहले जितेंद्र उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद भी उसने ज्योति से बात करना बंद नहीं किया। वह फोन पर बात करता था। मिलने भी आता था।