फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya

जाटव समाज ने दी आमरण अनशन की धमकी

Thu, 29 Oct 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 29 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
hattya
 पुलिस हिरासत में विजयपाल जाटव की मौत का मामला गरमाने लगा है। जाटव समाज ने आरोपी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन पर बैठने की धमकी दी है। वहीं सर्व समाज के लोग पुलिस के बचाव में आ गए हैं। उन्होंने पुलिस के खिलाफ मुकदमा वापस नहीं होने पर मतगणना कार्य रोकने की चेतावनी दी है। दोनों ही पक्षों ने बुधवार को इस संबंध में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

 बता दें कि 22 अक्तूबर की रात भागूपुर की ठार निवासी विजयपाल जाटव पुत्र कालीचरन की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस संबंध में सीओ और इंस्पेक्टर सहित 11 पुलिस वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इनमें पांच पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं। बुधवार को विजयपाल के परिवारीजन समाज के लोगों के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के नाम छह सूत्रीय पत्र नायब तहसीलदार डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह को सौंपा। इसमें हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने, एसपीआरए बबिता शाहू को हटाने की मांग की। कहा कि यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुईं तो आमरण अनशन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में रामनरेश, अमर सिंह, घनश्याम दास, सोबरन सिंह, त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, सर्वसमाज के लोगों ने एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में पुलिस के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं हुआ तो व्यापारी दुकानें बंद रखेंगे। एक नवंबर को होने वाली मतगणना को भी नहीं होने देंगे। एसएसपी और डीएम कार्यालय का घेराव भी करेंगे। ज्ञापन देने वालों में राकेश बघेल, हाजी फरीद खां, काले कुरैशी, चंद्रकाश, नीरज जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed