फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hardoi woman deceived by etah man on name of marriage

शादी का झांसा देकर चार माह तक बनाए संबंध, अब धोखा देकर फरार

Fri, 14 Jul 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Fri, 14 Jul 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
hardoi woman deceived by etah man on name of marriage
रेप - फोटो : DEMO Pics
नोएडा की एक खिलौना बनाने वाली कंपनी में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि उसके साथ काम करने वाले युवक ने पहले तो उसे प्यार के जाल में फंसाया। 
विज्ञापन


आरोपी चार महीने तक उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। जब युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो नौकरी छोड़कर फरार हो गया। धोखेबाजी का अंदाजा होने के बाद युवती ने अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


बता दें कि पीड़िता हरदोई जिले के थाना क्षेत्र हरपालपुर की रहने वाली है। पिछले कई महीनों से नोएडा की एक कंपनी में काम कर रही है। वहीं उसके साथ एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के अलियापुर का एक युवक काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काम के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई तो नजदीकियां प्रेम संबंध में तब्दील हो गईं। इसके बाद युवक उसको शादी के झांसे में फंसाकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। चार महीने बीत जाने पर युवती ने उससे शादी करने को कहा तो इंकार कर फरार हो गया।


अपने साथ हुए धोखे के बाद पीड़िता जब अपने चाचा के साथ तहरीर लेकर एटा के नयागांव थाने पहुंचीं तो पुलिस ने उसकी तहरीर लेने से इंकार करते हुए वहां से भगा दिया। शुक्रवार को पीड़िता एसएसपी दफ्तर पहुंची और एसएसपी को अपनी आपबीती सुनाई। एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed