{"_id":"571e7e8d4f1c1b0d75a91dfa","slug":"half-burnt-body-of-woman-found-in-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट में मिला युवती का अधजला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट में मिला युवती का अधजला शव
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Tue, 26 Apr 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा के बृज विहार कालोनी फेस-तीन में सोमवार सुबह आठ बजे एक प्लाट में युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुबह आठ बजे प्लाट में बराबर की कोठी की दीवार के सहारे एक युवती का शव पड़ा था। महिला ने शव देखा और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। तब कालोनी के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने बताया कि मृतका के कपड़े जल चुके थे। वह पैरों में बिछुए और नाक में लांग पहने थी। उसकी उम्र तकरीबन 25 वर्ष होने का अनुमान है। उसकी जीभ निकली हुई थी। शव जिस हालत में मिला, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती को जिंदा जलाया गया है।
उसने बचाव का भी प्रयास किया होगा, क्योंकि हाथ ऊपर की ओर मिले हैं। इसके बाद उसे प्लाट में लाकर फेंक दिया गया। कालोनी की एक अन्य महिला ने बताया कि वह सुबह छह बजे प्लाट में कूड़ा फेंकने आईं थी, तब शव नहीं पड़ा था। इसके बाद ही किसी ने यहां लाकर फेंका है। घटनास्थल से पुलिस चौकी 500 मीटर दूर है।
विज्ञापन
सेक्टर तीन में मिले शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
बता दें, कुछ महीने पहले आवास विकास कालोनी के सेक्टर तीन में भी किशोरी का शव कूड़े के ढेर के पास मिला था। उसे भी जलाया गया था। न्यू आगरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उसे अपनी बेटी होने का दावा किया था। उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। हालांकि बाद में उसकी बेटी लौट आई। इससे एक बार फिर मृतका की पहचान नहीं हो सकी।