फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   grp and rpf team arrested suspected young man at mathura junction

मथुरा जंक्शन पर पकड़ा गया संदिग्ध, इन हरकतों ने उड़ाए पुलिस के होश

Mon, 08 Jan 2018 11:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 08 Jan 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
grp and rpf team arrested suspected young man at mathura junction
पकड़ा गया संद‌िग्‍ध - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से रविवार की सुबह को एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। वह जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदलता रहा। एक बार को तो टेबिल पर पड़ी आलपिन उठाकर खुद को लहूलुहान कर लिया। शाम को नोएडा से पहुंची एटीएस की टीम उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में बगैर टिकट सफर कर रहे युवक से टीसी ने पलवल के पास टिकट मांगा तो वह खामोश हो गया। इशारों में बात करने लगा। वह खुद को मूकबधिर साबित कर रहा था। टीसी को संदेह हुआ तो उसने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी।
विज्ञापन


जब भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस सुबह को 8:30 पर प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची तो जीआरपी ने उस युवक को ट्रेन से उतार लिया। दोपहर को 12 बजे तक वह खामोश रहा लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो बोलने लगा। उसने अपना नाम बिलाल अहमद बानी पुत्र रमजान बानी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर संदिग्‍ध से हुई पूछताछ

grp and rpf team arrested suspected young man at mathura junction
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
वह जम्मू में अनंतनाग जिले के गांव दिलगांव का रहने वाला है। उसके बताए नंबरों के आधार पर उसके पिता से भी खुफिया एजेंसियों ने बात की। बिलाल के पिता ने बताया कि वह सापोर में दवाओं का काम करता है। जबकि उसकी पत्नी कह रही थी कि वह नाराज होकर चला गया है।

दिन भर उससे पूछताछ होती रही। शाम को नोएडा से एटीएस के एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव मथुरा पहुंचे और उन्होंने पूछताछ की। देर शाम को उसे अपने साथ नोएडा ले गए। हालांकि किसी ने अधिकृत रूप से कुछ नहीं बताया लेकिन खुफिया सूत्रों का कहना है कि बिलाल अहमद ने बताया है कि उसे 26 जनवरी के दिन एक काम करने के लिए लाया गया है।

वह चार लोग हैं। उसके पास से दो एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सिम कार्ड और आधार कार्ड और दिल्ली के होटल का बिल व दवाओं का बिल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed