फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gokashi

आगरा के गांव में गोकशी पर हंगामा, तनाव

Sat, 07 Nov 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 07 Nov 2015 01:54 AM IST
gokashi
थाना शाहगंज के गांव सुचेता में शुक्रवार सुबह गोकशी पर भारी हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि घर के बाहर से दो गाय को ले जाकर काट दिया गया। एक धर्मस्थल के पास शव के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसकी जानकारी पर बजरंग दल के पदाधिकारी भी आ गए। ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।

घटना गुरुवार रात की है। सुचेता निवासी महाराज सिंह की दो गाय थीं। रात को गाय घर के सामने बांधकर सो गए। सुबह चार बजे वह गायों को चारा डालने आए, लेकिन वह वहां नहीं मिलीं। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं लगा। सुबह तकरीबन छह बजे कुछ राहगीरों ने एक धर्मस्थल के पास खून देखा। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। महाराज सिंह ने शव के अवशेष गायों के बताए। ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस चौकी पर सूचना दी, लेकिन पुलिस ने थाने जाकर शिकायत करने के लिए कह दिया। इससे लोग भड़क गए। जयपुर हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।

बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी की। आरोपियों को पकड़ने की मांग की। गांव में तनाव फैल गया। इसकी जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ लोहामंडी राजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर शाहगंज फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होेंने शव के अवशेष को जांच के लिए लैब भिजवाया। महाराज सिंह ने लोहामंडी के गोकश सिंधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है गोकश पर कई मुकदमे दर्ज हैं। महाराज सिंह ने बताया की वह 15 दिन पहले ही दोनों गाय हाट से खरीद कर लाया था। इस दौरान विहिप प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पारासर, संजय मल्होत्रा, राजेंद्र गर्ग, बंटी ठाकुर, दिग्विजय नाथ तिवारी, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

त्योहार से पहले माहौल खराब करने की कोशिश
गोकशी की घटना से गांव में तनाव के हालात हैं। इस कारण पुलिस बल तैनात की गई है। वहीं त्योहार से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की गई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed