फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl threatened to acid attack by molester in firozabad

शोहदे ने दी युवती को तेजाब से जलाने की धमकी, दहशत में परिवार, पुलिस से गुहार

Sat, 08 Jun 2019 04:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jun 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
girl threatened to acid attack by molester in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में शोहदे की हरकतों से परेशान एक युवती ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि दोस्ती न करने पर युवक उसे तेजाब से जलाने की धमकी दे रहा है। इससे युवती का परिवार दहशत में है। युवती का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर दी है। उसने अपने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़, अश्लील फब्तियां कसने और उसकी फोटो खींच कर फेसबुक आईडी पर लगाने का आरोप लगाया है। युवती को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन


जब पीड़िता के परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया तो उसने युवती को तेजाब से जलाने की धमकी दी है। युवक की हरकतों से युवती और  उसका परिवार दहशत में है। धमकी के कारण युवती ने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि उसने 30 मई को महिला थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद शनिवार को युवती परिजनों के साथ शिकोहाबाद थाना पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान भी दर्ज किए हैं। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed