{"_id":"5cfb97a0bdec2206ff5a7d68","slug":"girl-threatened-to-acid-attack-by-molester-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे ने दी युवती को तेजाब से जलाने की धमकी, दहशत में परिवार, पुलिस से गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शोहदे ने दी युवती को तेजाब से जलाने की धमकी, दहशत में परिवार, पुलिस से गुहार
Sat, 08 Jun 2019 04:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में शोहदे की हरकतों से परेशान एक युवती ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि दोस्ती न करने पर युवक उसे तेजाब से जलाने की धमकी दे रहा है। इससे युवती का परिवार दहशत में है। युवती का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर दी है। उसने अपने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़, अश्लील फब्तियां कसने और उसकी फोटो खींच कर फेसबुक आईडी पर लगाने का आरोप लगाया है। युवती को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है।
जब पीड़िता के परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया तो उसने युवती को तेजाब से जलाने की धमकी दी है। युवक की हरकतों से युवती और उसका परिवार दहशत में है। धमकी के कारण युवती ने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि उसने 30 मई को महिला थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद शनिवार को युवती परिजनों के साथ शिकोहाबाद थाना पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान भी दर्ज किए हैं। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।