फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl student in firozabad kidnapped by two men for rape

कोहरे की आड़ में आबरू पर डाला हाथ, मर्दानी ने यूं नाकाम किए वहशियों के मंसूबे

Tue, 02 Jan 2018 09:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Jan 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
girl student in firozabad kidnapped by two men for rape
rape attempt
फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र के नगला पान सहाय के पास कोचिंग जा रही साइकिल सवार छात्रा को कोहरे में दो युवक जबरन खेतों में खींच ले गए। छात्रा ने बचाव करते हुए विरोध किया और एक युवक के सिर में पत्थर मार दिया। 
विज्ञापन


आगरा के एत्मादपुर निवासी छात्रा थाना खैरगढ़ के एक गांव में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। सोमवार को साथी छात्राएं टेंपों से चली गई। इसके चलते छात्रा साइकिल से अकेली कोचिंग के लिए घर से निकली। 
विज्ञापन


कोहरे में जैसे ही थाना उत्तर क्षेत्र के ग्राम नगला पानसहाय के पास पहुंची तभी दो युवक खड़े मिले। छात्रा के परिजनों की मानें तो युवक छात्रा को अकेला देख साइकिल समेत खेतों में खींच ले गए। साइकिल पास के खेत में फेकने के बाद छात्रा को करीब आधा किमी खेतों में उठा ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कपडे़ तक फट गए

विरोध के दौरान छात्रा के कपडे़ तक फट गए। इसी बीच छात्रा के हाथ खेत में पड़ी ईट लगते ही उसने एक युवक के सिर में मार दी। ईट के लगते ही युवक लहूलुहान हो गया। ईंट लगते ही युवक भाग निकले। 

युवकों के भागने के बाद छात्रा चीखती हुई सड़क की ओर दौड़ी और सूचना कोचिंग सेंटर संचालक को दी। सूचना मिलते ही स्टाफ और पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर गांव के युवकों को हिरासत में लिया है।

सूरज नाम के युवक की तलाश

छात्रा ने बताया कि पत्थर लगने के बाद दूसरे युवक ने खुद ही युवक को सूरज कहते हुए कहा कि भागो। पुलिस गांव नगला पानसहाय पहुंची तो सूरज नाम के युवक की तलाश की।

वहीं घने कोहरे के बीच साइकिल सवार छात्रा ने खुद के बचाव के लिए हर संभव कोशिश की। छात्रा को जैसे ही पत्थर हाथ लगा तो उसकी जान में जान आ गई। उसने पूरी ताकत से युवक के सिर में पत्थर मारा। 

लहूलुहान होते ही युवकों के पैर उखड़ गए। युवकों के भागते वह तेजी के साथ रोड की ओर भागी,राहगीरों की मदद ली। छात्रा के कपड़े फटे होने के साथ युवकों के सिर में चोट लगने के कारण खून तक के निशान लगे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed