फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl On Ventilator Who Found Unconscious In Bushes Near Central Jail

किशोरी ने कहा-दो युवक लेकर गए थे, नशे की गोलियां खिलाने के बाद की मारपीट

Mon, 26 Oct 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 26 Oct 2020 12:17 AM IST
सार

केंद्रीय जेल के वॉच टॉवर नंबर दो और तीन के पास शनिवार शाम को एक किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। महफूज संस्था
के नरेश पारस ने एसएसपी को ट्वीट कर जानकारी दी थी। इसके बाद थाना जगदीशपुरा पुलिस पहुंची थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया
था। रविवार को पुलिस ने होश में आने पर किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। 

विज्ञापन
Girl On Ventilator Who Found Unconscious In Bushes Near Central Jail
लोगों ने किशोरी को झाड़ियों से बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जेल के वॉच टावर नंबर दो के पास झाड़ियों में शनिवार शाम को बेहोशी की हालत़ में मिली किशोरी की हालत गंभीर है। उसे एसएन मेडिकल कालेज में वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं किशोरी के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। किशोरी ने बयान में दो दोस्तों पर बाइक पर बैठाकर पार्टी के बहाने ले जाने की बात कही थी। दोस्त युवकों ने नशे की गोलियां खिलाकर मारपीट की थी, जिससे वह बेहोश हो गई। 
विज्ञापन



केंद्रीय जेल के वॉच टॉवर नंबर दो और तीन के पास शनिवार शाम को एक किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। महफूज संस्था के नरेश पारस ने एसएसपी को ट्वीट कर जानकारी दी थी। इसके बाद थाना जगदीशपुरा पुलिस पहुंची थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को पुलिस ने होश में आने पर किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। 
विज्ञापन



एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, पीड़िता ने बयान दिया है कि वह मूलरूप से फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की रहने वाली है। वह न्यू आगरा थाना क्षेत्र में फुटपाथ पर रह रही है। गणेश नामक युवक से दोस्ती है। उससे प्यार करती है। उससे शादी की भी बात की थी। गणेश ई रिक्शा चलाता है। गणेश और उसका साथी मोहन बाइक पर बैठाकर ले गए थे। दोनों ने उसे नशे की गोलियां खिला दीं। इसके बाद मारपीट की, जिससे उसे होश नहीं रहा। उसकी हालत बिगड़ने पर छोड़कर भाग गए। पहले शराब भी पी थी। शाहगंज में चावल भी खाए थे। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कम हो रही ऑक्सीजन
एसएसपी के मुताबिक, चिकित्सक ने बताया कि पीड़ित को उल्टी हो रही थीं। इससे उल्टी के साथ आया पानी सांस की नली से लंग्स में चला गया, जिससे उसे बाइलेटरल निमोनिया हो गया। इससे उसके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा है।

कोरोना जांच भी कराई गई है। इलाज कराया जा रहा है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। गणेश को पकड़ लिया है। मोहन की तलाश की जा रही है। बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

...तो नाबालिग नहीं है पीड़िता 
पुलिस को बयान में पीड़िता ने अपनी उम्र तकरीबन 22 साल बताई है। मगर, उसकी कद काठी से उम्र कम लग रही थी। इस कारण ही सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने उसकी उम्र तकरीबन 16 साल बताई थी। पुलिस ने मेडिकल कराया है। इसकी रिपोर्ट मिलना बाकी है। 
 

पीड़िता का मोबाइल नहीं मिला 
एसएसपी ने बताया कि पीड़िता के दोस्त गणेश को हिरासत में लिया गया है। मोहन की तलाश की जा रही है। गणेश ने बताया कि पीड़िता मिली थी। मगर, वह उसके साथ नहीं गया था। उसे फंसाया गया है। हालांकि पीड़िता ने बयान दिया था।

इसमें बाइक पर बैठाकर ले जाने वाले युवकों के कपड़ों की जानकारी दी थी। पुलिस को एक जगह लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले हैं। इसमें बाइक पर युवक किशोरी को लेकर जाते नजर आ रहे हैं। बयान में बताए कपड़े हैं। वह गणेश के ही होने की आशंका है। पुलिस को लग रहा है कि गणेश झूठ बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed