{"_id":"5c8caa5ebdec2214593a8aae","slug":"girl-murdered-in-mainpuri-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बात करना बंद की तो प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, युवक ने घर में घुसकर मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: बात करना बंद की तो प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, युवक ने घर में घुसकर मारी गोली
Sat, 16 Mar 2019 01:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
मृतका के परिजन से जानकारी लेते एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के गांव जलालपुर में युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। हत्या की वजह दूसरे युवक से युवती की बढ़ती नजदीकियां बनीं।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी राकेश कुमार की पुत्री बबीता (18) की गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवती का शव घर में जीने के पास पड़ा मिला। शनिवार सुबह शव देखकर परिवार में चीत्कार मच गई।
जानकारी मिलने के बाद एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचकर छानबीन की। युवती के पिता ने गांव के ही गौरव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता की दलील में पुलिस मान रही सही
पुलिस को दी तहरीर में पिता ने कहा है कि आरोपी गौरव के उसकी बेटी के साथ संबंध थे। कुछ दिनों से युवती गौरव से बातचीत बंद कर दी थी। युवती की रिश्तेदार युवक से बातचीत होती थी। इसी बात पर गौरव ने घर में घुसकर बेटी की हत्या कर दी। आरोप है कि मृतका के छोटे भाई शिवम को भी जान से मारने की धमकी दी है।
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में ऑनर किलिंग की भी चर्चा रही। हालांकि पिता ने जो दलील पुलिस को दी, पुलिस अधिकारी उस पर विश्वास कर रहे हैं। जांच टीम का कहना है कि आरोपी युवक से की गई पूछताछ से पिता के आरोपों को बल मिल रहा है।
वहीं गांव के लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना था कि रात में जब गोली मारी गई तो कमरे में सो रहे भाई ने आवाज क्यों नहीं सुनी। उधर, एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।