फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl is hit by leg by eve teasers in agra

छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचलों ने छात्रा को लात मारकर गिराया

Thu, 03 Aug 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 03 Aug 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
girl is hit by leg by eve teasers in agra
ईव टीजिंग
आगरा के कोठी मीना बाजार में मनचलों की हरकतों का विरोध करने पर बाइक सवार दो युवकों ने एक्टिवा से जा रही छात्रा को लात मारकर गिरा दिया। इसके छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ थाना लोहामंडी में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली छात्रा बुधवार शाम चार बजे अपनी एक्टिवा से स्टेडियम की ओर जा रही थी। तभी बाइक सवार दो मनचले उसके पीछे लग गए। वह उससे छेड़छाड़ करने लगे। 
विज्ञापन


छात्रा ने विरोध किया और एक्टिवा की स्पीड बढ़ा दी। मगर, युवक उसका पीछा करने लगे। कोठी मीना बाजार से पंचकुइयां की ओर जाने वाले टर्न पर युवकों ने उसकी एक्टिवा में लात मार दी, जिससे छात्रा एक्टिवा सहित गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वैड का गठन किया है। मगर, यह स्क्वैड कहां तैनात रहता है इसका किसी को भी पता नहीं है। आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed