{"_id":"59d502af4f1c1b9d538b5a84","slug":"girl-in-mainpuri-complain-about-human-trafficking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" बहन को एक लाख में बेचा, अब मेरा भी सौदा करना चाहता है पिता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को एक लाख में बेचा, अब मेरा भी सौदा करना चाहता है पिता
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
minor girl
मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में मौसी के घर रह रही एक किशोरी ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पिता जुआ और शराब की लत को पूरा करने के लिए उसका सौदा करना चाहता है। बड़ी बहन को भी वह एक उम्रदराज को एक लाख रुपये में बेच चुका है। अब मौसा-मौसी पर झूठे आरोप लगाकर उसे वापस ले जाना चाहता है। एएसपी ने मामले की जांच सीओ भोगांव को सौंपी है।
बताया गया है कि फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा वर्तमान में थाना भोगांव क्षेत्र निवासी मौसा-मौसी के यहां रह रही है। बुधवार को किशोरी रिश्तेदारों के साथ एएसपी ओमप्रकाश सिंह से मिलने पहुंची।
उन्हें प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया कि पिता शराब, जुआ और हर बुरा काम करता है। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी थी। एक बहन का जबरदस्ती तलाक कर पिता ने एक उम्रदराज व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेच दिया। उस पर भी गलत काम कराने का दबाव बनाने लगे।

Trending Videos
दो लाख में कर दिया सौदा
पिता ने उसका भी सौदा किसी से दो लाख रुपये में कर दिया। जानकारी होने के बाद वह भागकर अपने भोगांव निवासी मौसा के घर आ गई। पिता अब मौसा व अन्य रिश्तेदारों के विरुद्ध झूठे और गंदे आरोप लगाकर प्रार्थना-पत्र दे रहा है।
वह उसे वापस ले जाकर बेचना चाहता है। उसने मां पर भी पिता के गलत कामों में सहयोग करने का आरोप लगाया है। किशोरी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने मामले की जांच सीओ भोगांव परमानंद पांडेय को सौंपी है। साथ ही कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।