{"_id":"5cc3e92fbdec2207272c29ee","slug":"girl-dead-body-dumped-into-canal-after-murder-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या के बाद बोरे में बंद कर नहर में फेंकी लाश, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती की हत्या के बाद बोरे में बंद कर नहर में फेंकी लाश, नहीं हुई शिनाख्त
Sat, 27 Apr 2019 12:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
नहर में पड़ी इसी बोरी में मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी के गांव मसेलया और रोझौली के बीच बहने वाली नहर में शुक्रवार शाम एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बोरी में बंदकर फेंका गया था। माना जा रहा है कि शव कहीं से बहकर यहां आया है।
शव कई दिन पुराना लग रहा है। उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। लग रहा है कि उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंदकर नहर में फेंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। इसके बाद जांच में जुट गई।
फतेहपुर सीकरी ब्रांच से निकली नहर चाहरवाटी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी है। शुक्रवार की शाम गांव मसेलया से रोझौली तक जाने वाले मार्ग में नहर की पुलिया के पास कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद नहर के पास चली गई।

युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष
जब लड़के गेंद लेने वहां गए तो तेज दुर्गंध आ रही थी। नहर के नजदीकी जाने पर बोरे में भरी लाश देख उनके होश उड़ गए। शव नहर में उगी झाड़ियों में फंसा हुआ था। डरे सहमे लड़कों ने घर आकर लोगों को इसकी जानकारी दी, तो मौके पर भीड़ लग गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव भी पहुंचीं। फतेहपुर सीकरी पुलिस ने लाश को बाहर निकाला। युवती की उम्र करीब 20-22 वर्ष प्रतीत हो रही थी। साथ ही शव तीन से चार दिन पुराना होने के कारण सड़-गल भी गया था।
युवती हरे रंग का सूट सलवार पहने थी। हाथों में ब्रेसलेट और घड़ी भी थी। पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास किए, लेकन उसकी पहचान नहीं सका। पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की भी जानकारी की।