फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl crime agra

पंचायत ने युवती को सुनाया गर्भपात कराने का फरमान

Sun, 02 Oct 2016 01:26 AM IST
पंचायत ने युवती को सुनाया गर्भपात कराने का फरमान
पंचायत ने युवती को सुनाया गर्भपात कराने का फरमान Updated Sun, 02 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
girl crime agra
rape shimla

विज्ञापन
पिनाहट के एक गांव में प्रेमी युगल के खिलाफ गांव में हुई पंचायत के दौरान पंचों ने अजीबोगरीब फरमान सुनाया है। इसे लेकर प्रेमी-प्रेमिका और उनके परिवारीजन खासे परेशान हैं। वहीं, पंचायत के फैसले के बारे में कोई भी ग्रामीण बोलने को तैयार नहीं है। ग्राम प्रधान और पुलिस ने घटना की जानकारी होने से ही इनकार किया है।  

दरअसल, गांव में अलग-अलग जाति के युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले युवती के गर्भवती होने की जानकारी पर उसके परिवारीजनों ने युवक के परिवारीजनों पर दबाव बनाया। इसे लेकर तीन दिन पहले गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में पंचों ने प्रेमी और प्रेमिका के परिवारों को संबंध तोड़ने और अलग-अलग रहने की हिदायत दी। इसके साथ ही युवती को गर्भपात करकर उसके प्रेमी को भूल जाने का फरमान सुनाया। पंचायत के बाद दोनों के ही परिवारीजन खासे परेशान हैं। लोक लाज के डर से इस मामले में पुलिस को भी जानकारी नहीं दी गई लेकिन पंचायत का यह फरमान धीरे-धीरे हर किसी की जानकारी में पहुंच गया। गांव में स्थिति यह है कि कोई भी व्यक्ति इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं, पुलिस ने भी मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed