फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl busy on mobile phone crushed to death by train in agra

ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की मौत, हादसे का कारण बना मोबाइल फोन

Fri, 25 Jan 2019 07:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jan 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
girl busy on mobile phone crushed to death by train in agra
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व लोग
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास शुक्रवार को एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वो रेलवे लाइन पार कर रही थी। पुलिस का कहना है कि युवती मोबाइल पर बात करती जा रही थी। इस कारण उसे ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। 
विज्ञापन


केआर नगर निवासी पूनम (25) पुत्री सरनाम सिंह एसएससी की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वो शुक्रवार की सुबह किसी काम से आवास विकास कालोनी के सेक्टर 16 गई थी। दोपहर 12 बजे घर आ रही थी। 
विज्ञापन


वो गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास स्थित सिनर्जी हास्पिटल के सामने रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी बिल्लोचपुरा स्टेशन की ओर से आती ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर बात कर रही थी युवती

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले कोचिंग के पेपर और शैक्षिक प्रमाणपत्र की मदद से परिजनों को सूचना दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पूनम के पिता रिटायर्ड सूबेदार हैं। पूनम दो बहन और एक भाई थे।

इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा अजय कौशल के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूनम मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रही थी। इस कारण उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। जब तक उसे बचा पाते तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ गई।

कई बार हो चुके हैं हादसे 

गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास रेलवे लाइन पार करते समय कई लोगों की जान जा चुकी है। ककरैठा और आसपास के इलाकों के लोग आवास विकास कालोनी की ओर जाने के लिए आरओबी के पास से और सिनर्जी हास्पिटल के सामने से रेलवे लाइन पार करते हैं। 

यहां पर रेलवे लाइन घुमावदार है। कई बार लोगों को ट्रेन की स्पीड का अंदाजा नहीं रहता है। वह ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं। वहीं मोबाइल पर बात करते समय ट्रेन की आवाज नहीं सुनने की वजह से हादसे हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed