{"_id":"59678ac04f1c1b156d8b4730","slug":"girl-blamed-her-mother-for-selling-her-and-gangrape-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 लाख में दो बेटियों का सौदा, सगी मां ने आंखों के सामने कराया गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 लाख में दो बेटियों का सौदा, सगी मां ने आंखों के सामने कराया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के मारहरा की दो सगी बहनों ने अपनी मां पर प्रेमी संग मिलकर बीस लाख में बेचने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मां के सामने प्रेमी और उसके साथियों ने दोनो बेटियों से बलात्कार किया। यही नहीं अगले दिन मां का प्रेमी साथियों के साथ दोनो को कार में डाल अपहरण कर ले गए। हालांकि बड़ी बेटी चंगुल से छूट कर भाग निकली।
पिता के साथ मिलकर बड़ी बहन ने अपनी छोटी का बहन का सुराग लगाया है। बुधवार को एसएसपी से शिकयत की। एसएसपी ने मारहरा एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। लेकिन पुलिस ने पिता और पुत्री के बयान मोबाइल पर दर्ज कर लिए और रिपोर्ट दर्ज किए बिना थाने से टरका दिया।
अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर आईं पीड़ित युवतियों ने कहा कि मां हम दोनो बहनों को देह व्यापार में धकेलना चाहती है। प्रेमी संग शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रही थी। युवती की माने तो विगत 22 दिसंबर-2016 को जब पिता काम से चले गए तो मां ने अपने प्रेमी और उसके चार साथियों को घर बुला कर शराब पिलाई और बीस लाख रुपये में बेचने की कोशिश की।
विज्ञापन
आरोप है कि बेचने के विरोध पर तीन लोगों ने दोनो बहनों की मां के सामने बारी-बारी से बलात्कार किया और अगले दिन सुबह दोनों को कार में डालकर अपहरण कर ले गए। युवती की माने तो रास्ते में वो किसी प्रकार अपहर्ताओं के चंगुल से छूट कर भाग निकली, लेकिन छोटी बहन को नहीं बचा पाई।
युवती ने बताया कि घर लौट कर उसने पिता को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। आरोप है कि पिछले छह महीने से खोजबीन करने पर अब पता चला कि उसकी छोटी बहन को गौतम बुद्धनगर के जेवर कस्बे में बंधक बना कर रखा गया है।

रोज किया छोटी बहन का यौन शोषण
rape demo pic
युवती का आरोप है कि मां ने उसे बेच दिया है और उसका रोज यौन शोषण किया गया। युवती की माने तो जब उसने अपनी छोटी बहन से मिलने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर युवती ने पिता संग एसएसपी दफ्तर पहुंच कर बुधवार को तहरीर दी, तो एसएसपी ने मारहरा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पीड़ितों का आरोप है कि जब पीड़िता पिता के साथ मारहरा थाने पहुंची तो पुलिस ने मोबाइल पर दोनो के बयान दर्ज कर थाने से भगा दिया। मारहरा एसओ का कहना है कि मामला दिल्ली का है। मारहरा से कोई लेनादेना नहीं है। युवती के पिता ने कहा वो मारहरा में रह कर हलवाई का काम करता है।