फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl agreed for marriage after settlement with rape accused

पहले दुष्कर्म का आरोप, अब शादी की बात पर हो गया सेटलमेंट

Mon, 10 Jul 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Mon, 10 Jul 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
girl agreed for marriage after settlement with rape accused
सहपाठी बीटीसी छात्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्रा और छात्र से वार्ता के बाद दोनों शादी के लिए राजी हो गए हैं। छात्रा की प्रार्थना पर पुलिस ने आरोपी को जेल न भेज कर एक दिन की मोहलत और दे दी है। इस बीच पुलिस ने छात्रा के महिला थाने में बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल को भेजा है।      
विज्ञापन

 
दो दिन पूर्व औरैया की छात्रा ने अपने सहपाठी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन युवक पीड़िता से शादी करने से इंकार करता रहा। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा ने सोमवार को हवालात में युवक से वार्ता कर उसे शादी के लिए तैयार कर लिया है। इस बीच छात्रा और छात्र के परिजन भी शिकोहाबाद थाने में आ गए हैं। दोनों की शादी कराने की बातचीत चल रही है। पुलिस ने इस बीच युवक को जेल भेजने से रोक लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कानूनी प्रक्रिया के तहत दोपहर बाद छात्रा को महिला थाने भेज कर उसके बयान दर्ज करा कर मेडिकल को भेजा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि छात्रा और उसके परिजनों की मौखिक प्रार्थना पर छात्र को एक दिन के लिए रोक लिया है। अगर मंगलवार तक दोनों के बीच कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तो छात्र को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed