{"_id":"6b686f9df26e4b941444d9723b7f7716","slug":"gangster-act-on-fraud-shalindra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज शैलेंद्र और उसके मैनेजर पर गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज शैलेंद्र और उसके मैनेजर पर गैंगस्टर एक्ट
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल हिस्ट्रीशीटर के बाद अब गैंगस्टर भी बन गया। पुलिस ने उसके मैनेजर रोहन पर भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। अब शैलेंद्र को मुकदमों में मिल रही जमानत पर ब्रेक लग सकता है। उसकी ठगी के शिकार व्यापारियों का कहना है कि पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में शैलेंद्र के घरवालों को शामिल नहीं किया है, जबकि उसके पिता, दोनों भाई, पत्नी और ससुर भी मुकदमों में नामजद हैं।
विभव नगर, ताजगंज के शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ दरोगा विजय सिंह चक की पत्नी ने दस लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर पांच मई को डीआईजी लक्ष्मी सिंह की टीम ने शैलेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा। इसके बाद शैलेंद्र के काले कारनामों का खुलासा हुआ। उसने आगरा के दर्जनों व्यापारियों से आलू के कारोबार में मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। इतना ही नहीं, उसने अपने सत्ताधारी दल के नेताओं से संबंधों का हवाला देकर ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए अधिकारियों से लाखों की रकम हड़पी। शैलेंद्र पर अब तक 36 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज कराए जा चुके हैं।
शैलेंद्र को जेल में सुविधाएं मिलने की शिकायत पर एटा जेल शिफ्ट किया गया है। दो माह पहले थाना ताजगंज पुलिस ने शैलेंद्र की हिस्ट्रीशीट खोली थी। अब पुलिस ने शैलेंद्र और जेल में बंद उसके मैनेजर रोहन पर भी गैंगस्टर एक्ट लगाया है। शैलेंद्र की कई मुकदमों में जमानत हो चुकी है। पीड़ित व्यापारी रवि बंसल का कहना है कि पुलिस ने अब तक धोखाधड़ी में शामिल शैलेंद्र के दोनों भाई, पत्नी, पिता और ससुर से पूछताछ नहीं की है। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुकदमों में नामजद शैलेंद्र के रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जा चुके हैं। सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि शैलेंद्र समेत दो लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।