{"_id":"5c4495b5bdec22270f4fbe02","slug":"gang-rape-victim-fir-files-against-bsp-leader-with-two-others-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नेता सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
Sun, 20 Jan 2019 09:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना सदर में बसपा नेता उमेश सेंथिया सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ भी पहले से मुकदमा दर्ज है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी तीन साल पहले सदर क्षेत्र में हुई थी। महिला ने राहुल, रामसेवक और उसके भाई उमेश सेंथिया के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि उसके ससुर की हत्या कर दी गई थी। इसमें उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। आरोपी उस पर पहले से बुरी नजर रखते थे। 14 दिसंबर, 2018 को घर के लोग पंचायत कर रहे थे। इस दौरान तीनों आरोपियों ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़ित महिला ने अपने घरवालों को बताया। इस पर 23 दिसंबर, 2018 को मलपुरा क्षेत्र में परिवार के लोगों ने पंचायत में यह बात रखी। मगर, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मुकदमे में अन्य आरोप भी लगाए गए हैं।
महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बाद में एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। मामले में एसपी सिटी को जांच के आदेश किए गए। तब थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया। उमेश सेंथिया विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है।
महिला के खिलाफ पहले से दर्ज है मुकदमा
इंस्पेक्टर थाना सदर का कहना है कि महिला के ससुर दो महीने पहले एक पार्क के पास पड़े मिले थे। उनकी मौत हो गई थी। मामले में महिला के खिलाफ ही आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। दुष्कर्म के मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।