{"_id":"15a4d915ba556f7d8e27765279693480","slug":"fso-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों से वसूली करने वाला फर्जी एफएसओ दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदारों से वसूली करने वाला फर्जी एफएसओ दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खंदौली में शुक्रवार देरशाम को फर्जी फायर स्टेशन आफिसर बनकर युवक ने मिठाई विक्रेताओं से वसूली कर ली। एक दुकानदार ने विरोध किया तो उससे गालीगलौज करने लगा। दुकानदारों ने एकजुट होकर उसको पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। फायरब्रिगेड के अधिकारी भी बुला लिए। देर रात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने कार्रवाई की जा रही थी।
शाम तकरीबन 8:30 बजे राकेश गुप्ता के मिष्ठान भंडार पर अपाचे बाइक से एफएसओ की वर्दी में एक युवक पहुंचा। वह नशे की हालत में था। आग से सुरक्षा के इंतजाम न होने की कहते हुए उसने दुकान मालिक को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद रिश्वत मांगी। वह हाथरस मिष्ठान भंडार पर भी गया। दोनों दुकानों से वसूली करने के बाद तीन और दुकानों पर गया। सभी से एक-एक हजार की वसूली कर ली। बाद में यादव मिष्ठान भंडार पर पहुंचा। दुकानदार को उस पर शक हो गया। उसने आसपास के दुकानदारों को इकट्ठा कर लिया। इस पर युवक ने गालीगलौज शुरू कर दी। बाद में एकजुट दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम राजवीर निवासी सादाबाद बताया। वह खुद को फायरब्रिगेड आफिस शाहगंज में द्वितीय अफसर बताने लगा। इस पर फायरब्रिगेड के अधिकारी बुलाए गए। उन्होंने पूछताछ की तो युवक ने खुद को नोएडा के सेक्टर 58 में तैनात बताया। उसकी जेब से एक आधार कार्ड भी निकला, जिस पर आदेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह नाम लिखा हुआ था। एसओ खंदौली अनिल यादव का कहना है कि आरोपी नशे की हालत में है। वह इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर घूम रहा था। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।