फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   foreign woman complaints files her missing husband in vrindavan

विदेशी पत्नी को छोड़ लापता हो गया पति, 2012 से वृंदावन में रह रहे थे दोनों

Mon, 14 Jan 2019 12:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Jan 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
foreign woman complaints files her missing husband in vrindavan
missing - फोटो : amar ujala
मथुरा के वृंदावन में ब्राजील की एक महिला से शादी कर पति उसे प्रताड़ित कर रहा है। पत्नी ने इसका विरोध कर 2016 में वृंदावन कोतवाली में मुकदमा कराया तो पति उसे छोड़कर कहीं लापता हो गया। परेशान महिला ने कोतवाली में फिर से तहरीर देकर पति को खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ब्राजील निवासी एक महिला वर्ष 2011 में भारत भ्रमण को आई थी। इसी दौरान वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में चंदन दास नाम के एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और कोलकाता में रहने लगे। अक्तूबर 2012 में महिला ने एक बच्ची को जन्म भी दिया। महिला ने बताया कि बच्ची के जन्म के कुछ दिन बाद वो लोग वृंदावन आकर रहने लगे।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वर्ष 2016 के बाद पति उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। महिला ने बताया कि उसने मारपीट का विरोध करते हुए पति के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद एक दिन अचानक उसका पति घर से लापता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी दिनों तक तलाश करने के बाद भी पति का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने भी पति को ढूंढने की कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान महिला ने रविवार को कोतवाली में फिर से तहरीर देकर पति को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed