{"_id":"5c36f7eabdec22532f13ec26","slug":"firozabad-s-police-officer-ganga-snan-with-murder-accused-in-prayraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी के साथ थाना प्रभारी ने किया कुंभ में गंगा स्नान, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी के साथ थाना प्रभारी ने किया कुंभ में गंगा स्नान, वीडियो वायरल
Thu, 10 Jan 2019 01:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
लाल घेरे में हत्यारोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले की थाना नगला खंगर पुलिस को जिस अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर हाईकोर्ट ने तलब किया था, उस आरोपी के साथ थाना प्रभारी का कुंभ स्नान का वीडियो वायरल हुआ है। मामला सामने आने के बाद एसपी ग्रामीण ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
नगला गंगाह निवासी सतेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि उसके पुत्र को कुछ लोगों ने जला दिया था। सैफई पीजीआई में उपचार के दौरान 11 अगस्त 2018 को मौत हुई थी। मृत्यु होने से पूर्व दर्ज हुए मजिस्ट्रेटी बयान के आधार पर शेखर, प्रेमपाल, बंटू व मनोज के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सतेंद्र ने कहा थाना पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय ने थानाध्यक्ष नगलाखंगर को आठ जनवरी 2019 को तलब किया था।
विज्ञापन
पीड़ित ने लगाया यह आरोप
पीड़ित का आरोप है कि एसओ नगला खंगर आरोपी शेखर को साथ लेकर उसकी किराये की गाड़ी से पैरवी करने प्रयागराज गए थे। दोनों ने साथ-साथ गंगा में स्नान किया। इसकी फोटो के साथ वीडियो भी है।
पीड़ित ने कहा कि थानाध्यक्ष कोर्ट में लगातार आरोपी शेखर को नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस तीन आरोपियों को 306 में जेल भेज चुकी है। जबकि शेखर को बचाने का प्रयास कर रही है।
वहीं एसओ नगला खंगर लक्ष्मन सिंह का कहना है कि आरोपी शेखर की गाड़ी से प्रयागराज जाने का आरोप गलत है। पैरवी करने मैं किराए की गाड़ी से गया था। इसकी रसीद मेरे पास है। जहां तक गिरफ्तारी का सवाल है तो सीडीआर देख रहा हूं, यदि वह संलिप्त है तो गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
इस संबंध में एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने कहा कि थानाध्यक्ष नगला खंगर यदि आरोपी के साथ उच्च न्यायालय में पैरवी करने या फिर संगम में स्नान करने संबंधी फोटो या फिर वीडियो है तो उसकी जांच होगी। यदि संलिप्तता मिली तो कार्रवाई की जाएगी।