फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad husband alleged for murder of wife

मकान मालकिन से हुआ इश्क तो पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए किया ये

Tue, 23 Jan 2018 09:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Tue, 23 Jan 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
firozabad husband alleged for murder of wife
death
फिरोजाबाद के टूंडला में एटा रोड पर रहने वाली महिला की आत्महत्या के मामले में मायके पक्ष ने पति व एक महिला के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। मायका पक्ष ने पति पर अवैध संबंधों के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विगत शुक्रवार को तहसील के निकट किराए के मकान में रह रही महिला रामढकेली का शव फंदे पर झूलता मिला था। घटना को परिजनों ने पुत्र की हरकतों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करना दर्शाया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की बात सुनते हुए महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया था। इस मामले में पुलिस जांच में कुछ और ही निकल कर आ रहा था। पुलिस ने परिजनों को बुलाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा था, किंतु परिजन नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम मृतका के भाई नेकराम पुत्र पंचम सिंह निवासी नगला जयकिशन थाना खैरगढ़ फीरोजाबाद ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसके बहनोई राजेन्द्र सिंह निवासी गांव बागसा थाना कोतवाली देहात, एटा हाल निवासी तहसील के पास टूंडला के अवैध संबंध मकान मालकिन से थे। 

इसकी जानकारी उनकी बहन को हो गई थी। कई बार घर में बहन व बहनोई के बीच झगड़ा भी हुआ था। बहन के विरोध करने पर भी मकान मालकिन से संबंध खत्म नहीं किए। 

यही नहीं राजेन्द्र सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से प्रेमिका के साथ मिलकर बहन राम ढकेली को मौत के घाट उतार दिया और शव को कमरे में पड़ा छोड़ मौके से फरार हो गए। 

थाना पुलिस ने बताया है कि मृतका के भाई ने अवैध संबंधों के चलते बहनोई व उसकी प्रेमिका द्वारा हत्या करने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज करायी है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। दोषी होने पर गिफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed