फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad girl murdered outside examination center by lover

बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा को सिरफिरे आशिक ने स्कूल के गेट पर मारी गोली, फिर खुद भी दी जान

Fri, 23 Feb 2018 10:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Feb 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Firozabad girl murdered outside examination center by lover
हत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी गोली मारकर जान दे दी। आरोपी कमर में कारतूस की पूरी पेटी बांधकर आया था।  
विज्ञापन


फिरोजाबाद में नगला खंगर के गांव उरावर निवासी विपिन यादव की बड़ी बेटी दीपिका श्री रामकृष्ण इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा थी। वह तीन किलोमीटर दूर नगला गुलाल स्थित संत ज्ञानानंद इंटर कालेज में बोर्ड की परीक्षा देने जाती थी। 
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब सवा बजे चाचा दिनेश के साथ बाइक पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद वह कक्षा की ओर जा रही थी तभी गेट पर बाइक सवार युवक ने रोक लिया। युवक ने उससे पूछा कि पेपर कैसे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका ने जवाब दिया मगर तभी युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। दीपिका के गिरते ही युवक ने अपनी कनपटी पर भी गोली मार ली। 

पूरी तैयारी से आया

Firozabad girl murdered outside examination center by lover
हत्या - फोटो : अमर उजाला
उन दोनों की मौत हो गई। परीक्षा केंद्र के बाहर फायरिंग और मर्डर की खबर से दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसकी कमर पर कारतूसों की पूरी पेटी बंधी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। पुलिस ने तमंचा तथा लावारिश बाइक भी कब्जे में ली। 

युवक की पहचान विकास उर्फ विक्की (22) पुत्र भोले सिंह यादव निवासी नाथूराम की ठार के रूप में की गई। लोगों ने बताया कि विक्की छात्रा को बार-बार फोन करता करता था। वह दिल्ली में लोडिंग वाहन चलाता था। 

एक हफ्ते पहले विक्की अपने भतीजे की शादी में आया था। युवक के गांव और छात्रा के गांव में दो किलोमीटर का फासला है। अक्सर वह गांव जाकर छात्रा से बात करने की कोशिश करता मगर वह झिड़क देती। 

इसी वजह से वह बौखलाया था। घटनास्थल पर एसएसपी डॉ. मनोज कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह इकतरफा इश्क में कत्ल और खुदकुशी का मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed