फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR on Cavaver

मुर्दे पर एफआईआर, अब कुर्की की तैयारी

Fri, 12 Jun 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 12 Jun 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
FIR on Cavaver
सेवला अहीर गांव के किसान केदारनाथ शर्मा के पुत्र राजेंद्र और संजय की
विज्ञापन
गांव में खेतीबाड़ी है। केदारनाथ की जनवरी 1998 में मृत्यु हो चुकी है। खेत के पास ही गांव के सुशील शर्मा ने पट्टे पर जमीन ली थी। संजय का आरोप है कि सुशील पक्ष के लोगों ने उनकी खेती हड़पने की कोशिश की। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। 28 जून, 2013 को सुशील शर्मा ने खेत पर जुताई करने के दौरान विपक्षी राजेंद्र, केदारनाथ शर्मा, संजय, वेदराम, झिंगुरिया और महावीर के खिलाफ जानलेवा हमले और बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया, जबकि केदारनाथ की मौत 17 साल पहले हो चुकी है।
इसमें कहा कि हमलावरों ने जमीन पर कब्जे के लिए खेत की जुताई के दौरान पथराव और फायरिंग की। पुलिस ने बगैर जांच पड़ताल किए मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। तत्कालीन विवेचक संजीव दुबे ने जांच में हमले की घटना को झूठा पाया। विवेचना के बाद फाइनल रिपोर्ट लगाकर सीओ कार्यालय में भेज दी गई।
एसओ के थाने से हटने के बाद पुलिस ने दोबारा जांच की और अब मुकदमे में नामजद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से धारा 82 की कार्यवाही कर दी। पीड़ित राजेंद्र ने एसएसपी से इसकी शिकायत की है। एसपी देहात बबीता साहू का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed