फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Film style loot in bhubaneswar rajdhani express near tundla railway station

फिल्मी स्टाइल में भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में चोरी, बदमाशों ने पार्सल यान को बनाया निशाना

Thu, 03 Oct 2019 04:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Oct 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Film style loot in bhubaneswar rajdhani express near tundla railway station
घटनास्थल पर आरपीएफ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेखौफ बदमाशों ने बुधवार शाम को फिल्मी स्टाइल में चलती ट्रेन के पार्सल यान में सेंध लगा दी। बदमाशों ने टूंडला रेलवे स्टेशन के करीब पार्सल यान की सील तोड़कर चलती ट्रेन से कुछ पार्सल गिरा दिए। पार्सल गिरता देख रेलगार्ड ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को बैकुम लगाकर रोक दिया। इस दौरान चोर भाग जाने में सफल हो गए। आरपीएफ बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 
नई दिल्ली से चलकर भुवनेश्वर जाने वाली 22824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस बुधवार की शाम आठ बजे करीब टूंडला के पश्चिमी आउटर पर पहुंची तभी पहले से ही ट्रेन में सवार चोर पार्सल यान में पहुंच गए। चोरों ने पार्सल यान की सील तोड़ते हुए टूंडला की पश्चिमी केबिन के निकट कुछ कार्टून ट्रेन से नीचे गिरा दिए। 
विज्ञापन


ट्रेन से सामान गिरता देख रेलगार्ड ने तत्काल बैकुम लगाते हुए ट्रेन को रोक दिया और टूंडला नियंत्रण कक्ष को घटना की जानकारी दी। राजधानी एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में चोरी की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार कार्टून मिले, बदमाश फरार

अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल मौके पर रेलवे सुरक्षा बल को भेजा गया। इस बीच रेलगार्ड ने फेंके गए चार कार्टून को उठाते हुए ट्रेन में रख लिया। इस बीच ट्रेन में चोरी करने वाले बदमाश भी ट्रेन से उतरकर भाग गये। 

मौके पर पहुंची आरपीएफ के असिस्टेंड कमांडेंट योगेंद्र पाल व कंपनी कमांडर अमित यादव ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई बदमाश पकड़ में नहीं आया। ट्रेन से गिराए गये कार्टून में क्या है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। 

कंपनी कमांडर अमित यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पूरा फोर्स मौके पर पहुंच गया था। गिराए गए चार कार्टून बरामद कर लिए गए हैं। बाकी माल की तलाश की जा रही है। जल्द ही माल को बरामद कर बदमाशों की गिरफ्तारी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed