फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fatehpur sikri murder

तीसरी बार सुलगा फतेहपुर सीकरी, युवक की हत्या 

Sun, 01 Jan 2017 12:56 AM IST
तीसरी बार सुलगा फतेहपुर सीकरी, युवक की हत्या 
तीसरी बार सुलगा फतेहपुर सीकरी, युवक की हत्या  Updated Sun, 01 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
fatehpur sikri murder
तीसरी बार सुलगा फतेहपुर सीकरी, युवक की हत्या  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कसबा के ऊपर पहाड़ क्षेत्र के मोहल्ला बददीमहल तालाब में पुलिस की लापरवाही के चलते तीसरी बार संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। गोली लगने से एक युवक की जान चली गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर 27 लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बता दें, ऊपर पहाड़ के मोहल्ला बद्दीमहल तालाब में सईद पुत्र चुन्ना और सलीम पुत्र मोती पक्षों में रंजिश है। गुरुवार को बाइक से टक्कर के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। तब पथराव, बोतल फिंकाई और फायरिंग हुई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर 15-16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने सात लोगों को जेल भेजा था। 
विज्ञापन

शनिवार सुबह दोनों पक्षों के लोग एक बार फिर आमने-सामने आ गए। पथराव और फायरिंग होने लगी। इस दौरान मुस्तकीम (19) पुत्र बौना के गले में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। परिवारीजन उसे अस्पताल ले गये, वहां से एसएन मेडिकल कालेज भेज दिया गया। आगरा ले जाते समय मुस्तकीम की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ पहुंच गए। एसपीआरए रमेश चंद्र गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश मालपानी, एसडीएम अजीत कुमार सिंह और सीओ अछनेरा रविकांत पाराशर भी पहुंच गए। पीएसी को भी बुला लिया गया। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मृतक मुस्तकीम के पिता की तहरीर पर रहीस पुत्र चुन्ना समेत 27 लोगों को हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में नामजद किया गया है। घटना से मोहल्ले में तनाव है। पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पुलिस की लापरवाही से हुआ बवाल 
फतेहपुर सीकरी। पुलिस की लापरवाही से मोहल्ले में तीसरी बार बवाल हुआ। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर, पुलिस अलर्ट होती तो बवाल नहीं होता। मोहल्ले में तनाव के बावजूद पुलिस तैनात नहीं की गई। बता दें, दो महीने पहले दोनों पक्षों में विवाद के बाद राजीनामा हुआ था। इसके बावजूद गुरुवार को संघर्ष हो गया था। पुलिस अधिकारी स्थिति को भांप नहीं सके। शुक्रवार को पथराव बाद पुलिस फोर्स तैनात नहीं होने से शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसमें एक युवक की जान चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed