फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fatehabad chori

फतेहाबाद में सराफा की तीन दुकानों से लाखों की चोरी 

Sun, 08 Jan 2017 12:32 AM IST
फतेहाबाद में सराफा की तीन दुकानों से लाखों की चोरी 
फतेहाबाद में सराफा की तीन दुकानों से लाखों की चोरी  Updated Sun, 08 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
fatehabad chori
फतेहाबाद में सराफा की तीन दुकानों से लाखों की चोरी  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद के मुख्य बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने सराफा कारोबारियों की तीन दुकानों से लाखों रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। एक दुकान की छत और दो का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी सुबह होने पर सीओ पुलिस बल और फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने कस्बे में रात्रि गश्त की मांग की है। 
विज्ञापन

कस्बे के सदर बाजार में रामकिशोर गुप्ता, मुन्नालाल सराफ और मनोज सराफ की सोने चांदी के आभूषणों की दुकानें आसपास हैं। शुक्रवार रात चोरों ने मुन्नालाल की दुकान में छत काटकर प्रवेश किया। दुकान की अलमारी में रखे पांच किलो चांदी और 40 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए। मनोज सराफ की दुकान में कुंडी काटकर उसमें रखी अलमारी को ही उठा ले गए। अलमारी में ढाई किलो चांदी और 32 ग्राम सोने के आभूषणों के अलावा 28500 रुपये भी रखे थे। वहीं, रामकिशोर गुप्ता की दुकान का ताला तोड़कर उसमें से ढाई किलो चांदी और 12 ग्राम सोने के आभूषण चोर ले गए। खाली अलमारी को चोर पास की बस्ती में फेंक गये। 
विज्ञापन

सुबह घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में व्यापारी और लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर जयकरण सिंह ने आगरा से फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया जांच कराई। व्यापारी नेता रमाकांत गुप्ता, बालेश गुप्ता, हरिओम लंबरदार, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने चोरी की घटना के शीघ्र खुलासे की मांग करते हुए कस्बे में रात्रि गश्त की मांग की। क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि घटनाओं का खुलासा करने के लिए टीमें गठित कर लगा दी गयीं हैं। क्षेत्र में रात्रि गश्त भी बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
व्यापारियों से सतर्कता बरतने की अपील
सैंया। शनिवार को कस्बा के मुख्य बाजार में पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की। सैंया व्यापार मंडल के अध्यक्ष लल्लू प्रधान की अध्यक्षता में थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने व्यापारियों को प्रतिष्ठान पर कार्य कर रहे नौकरों का सत्यापन, सीसीटीवी कैमरे लगवाने और संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। बैठक में नीरज सिंघल, मनोज अग्रवाल, उमेश गर्ग, प्रमोद गर्ग, पप्पू वर्मा, पिंकू वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed