फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Shot Died At Farm Crime News

आगराः खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या से सनसनी

Mon, 09 Nov 2020 01:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Nov 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer Shot Died At Farm Crime News
किसान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के थाना बरहन क्षेत्र के गांव गढ़ी सहजा में शनिवार रात टयूबवेल पर सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। डॉग स्क्वैड की टीम भी मौके पर पहुंची और खोजबीन की। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


बताया गया है कि महेंद्र सिंह शनिवार रात रोजाना की तरह टयूबवेल पर सोने गए थे। रविवार सुबह छोटा पुत्र अनिल घर से चाय लेकर आया। अनिल ने देखा तो वह दंग रह गया, महेन्द्र सिंह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे। मृतक की बाई कनपटी पर गोली का निशान और चारपाई के नीचे काफी खून पड़ा था।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर अर्चना शर्मा, थानाध्यक्ष बरहन कुलदीप दीक्षित पुलिस बल के साथ पहुंचे, आगरा से डॉग स्क्वैड भी पहुंचा। बताया गया है कि मृतक के खेत पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मृतक के दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है। बड़े पुत्र अजीत सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर बारीकी से जांच कर हत्यारों को पकड़ने के लिए विभिन्न दिशाओं में जांच के लिए सबूत एकत्रित किये है। घटना का शीघ्र खुलासा करा दिया जाएगा। अर्चना शर्मा, क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर।

ननिहाल में रहता था मृतक
मृतक दो भाई हैं, छोटा भाई विनोद है, जो मूल रूप से गांव शेरपुर थाना सादाबाद, हाथरस के निवासी है। गढ़ी सहजा में उनकी ननिहाल है। लगान विरोधी आंदोलन का समर्थन करने वाले गढ़ी सहजा निवासी स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान सिंह मृतक के नाना थे। ज्ञान सिंह के पुत्र न होने पर धेवते मृतक महेन्द्र सिंह व उसके छोटे भाई विनोद सिंह को नाना ज्ञान सिंह ने गढ़ी सहजा में जमीन-जायदाद में बराबर संपत्ति दी थी। मृतक और उसके भाई विनोद की शेरपुर और सादाबाद में भी जमीन है। 

दो माह पहले सादाबाद में बेची थी सवा करोड़ की जमीन
छोटे पुत्र अनिल ने बताया कि दो माह पहले सादाबाद में सवा करोड़ की जमीन बेची थी। जमीन के सौदे के 15 लाख रुपये की तो उसे जानकारी है, शेष रकम की जानकारी नहीं है। अनिल ने बताया कि परिवार का मुखिया होने के साथ बाहरी लेन-देन की परिजनों को पूरी जानकारी नहीं देते थे।

आठ वर्ष पूर्व भी हुआ था हमला 
महेंद्र सिंह को आठ वर्ष पूर्व सादाबाद से गढ़ी सहजा आते समय थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पीलीपोखर के पास अज्ञात लोग गोली मारकर भाग गये थे। महेंद्र सिंह को गोली लगी नहीं थी, इसलिये उन्होंने पुलिस में मुकदमा भी दर्ज नहीं कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed