फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer shot dead in kasganj new hindi

कासगंज: घर के बाहर घेर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में सनसनी

Thu, 25 Apr 2019 05:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Apr 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
farmer shot dead in kasganj new hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर
कासगंज कोतवाली के ग्राम सोहबत भूड़ में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर किसान की हत्या कर दी। किसान अपने घेर में सो रहा था। उसकी हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


अनिल (46) पुत्र रामवीर परिजनों व ग्रामीणों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। देर रात परिजन व ग्रामीण अपने घरों को चले गए तो वो घेर पर सोने चला गया। देर रात अज्ञात बदमाशों ने उसको गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकल आए। अनिल का शव देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि गांव में 1996 में महाराज सिंह की हत्या हुई थी, जिसमें पांच आरोपियों में अनिल भी शामिल था, लेकिन बाद में समझौता हो जाने पर वो कोर्ट से बरी हो गया था। 


कोतवाली प्रभारी दिनेश दुवे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed