फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer beaten to death in nathura

मथुरा: खेत की मेड़ के विवाद में किसान को पीट पीटकर मार डाला, नाती की हालत गंभीर

Fri, 07 Jun 2019 04:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jun 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
farmer beaten to death in nathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पीट पीटकर किसान की हत्या कर दी गई। हमले में किसान का नाती घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छाता के गांव बहरावली निवासी 58 वर्षीय रघुवर का गांव से करीब 50 मीटर दूर खेत है। शुक्रवार को पड़ोसी खेत मालिक ने मेड़ काट दी। रघुवर ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी खेत मालिक और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


किसान रघुवर अपनी जान बचाकर घर की ओर भागे, लेकिन हमलावर उन पर लाठी-डंडे बरसाते रहे। हमलावरों ने दादा को बचाने आए 14 वर्षीय नाती लालाराम को भी नहीं बख्शा। उसे भी बुरी तरह पीटा। हमले में मौके पर ही रघुवर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का नाती गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या का आरोप गांव के लोगों पर ही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। अन्य आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed