{"_id":"59e616234f1c1bd1538b7e75","slug":"fake-currency-seized-by-police-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बाजारों में पहुंची नकली नोटों की खेप, फिरोजाबाद में पकड़े पौने 2 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिवाली पर बाजारों में पहुंची नकली नोटों की खेप, फिरोजाबाद में पकड़े पौने 2 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
दो कैरियर गिरफ्त में आए हैं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद की थाना दक्षिण पुलिस और क्राइम ब्रांच को नकली नोटों की बड़ी खेप हाथ लगी है। इन्हें दिवाली पर बाजारों में चलाने की तैयारी थी। इससे पहले ही पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। ये पूरी करेंसी 500 और 2000 के नए नोटों की है। इनके साथ दो सप्लाई गिरफ्त में आए हैं।
सीओ सिटी डा.अरुण कुमार और सीओ टूंडला धर्मेंद्र यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी नीरज मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी शैलेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार यादव को रेलवे स्टेशन पर जायलो कार से कुछ लोग जाली करेंसी की डिलीवरी आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की तो दोनों भाग निकले।
कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने नाम फिरोजाबाद के थाना दक्षिण के जगजीवनराम नगर निवासी सोनवीर उर्फ सोनू उर्फ सुखवीर और थाना नारखी के जाटऊ निवासी कुल उदयपाल बताए हैं। उनके कब्जे से दो-दो हजार के 78 नोट (एक लाख 56 हजार रुपये) और पांच-पांच सौ के 34 नोट (17 हजार रुपये) बरामद हुए हैं।

जाली करेंसी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस ने जायलो कार और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोनवीर उर्फ सोनू और सुखवीर जाली करेंसी के काम में लिप्त है। दोनों पश्चिम बंगाल के मालदा से जाली करेंसी लाकर सप्लाई करते हैं।
दोनों जाली करेंसी का काम काफी दिनों से कर रहे हैं। गत वर्ष थाना रामगढ़ पुलिस ने उसे जेल भेजा था। इससे पूर्व इटावा के चौबिया थाना और गौतम बुद्धनगर जिले की सूरजपुर थाना पुलिस जेल भेज चुकी है। दीवाली पर बाजारों में भीड़ के बीच नकली नोटों को निकालने की फिराक में थे।