फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Facebook friend misdeed the girl in govardhan

फेसबुक चैटिंग के जाल में फंसी हरियाणा की युवती, गोवर्धन में हुई 'शर्मनाक' वारदात की शिकार

Sun, 04 Oct 2020 02:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Oct 2020 02:13 PM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही। मथुरा और आगरा जिले में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। मथुरा में हरियाण की युवती से दुष्कर्म किया गया। आगरा में एक युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक युवती का यौन शोषण किया। 

विज्ञापन
Facebook friend misdeed the girl in govardhan
पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

मथुरा जिले में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फेसबुक पर चैटिंग के जाल में फंसकर हरियाणा के फरीदाबाद की युवती गोवर्धन आ गई। उसका आरोप है कि फेसबुक दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन


कस्बा जैंत वृंदावन निवासी अर्जुन छह माह से फरीदाबाद की युवती से फेसबुक पर चैट करता था। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और अर्जुन ने युवती को गोवर्धन बुला लिया। युवती का आरोप है कि युवक ने एक धर्मशाला में एक अक्तूबर की रात को उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इसकी शिकायत गोवर्धन थाने पर पहुंचकर की। 
विज्ञापन



गोवर्धन थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। उसने धर्मशाला का नाम ठीक नहीं बताया। युवती को फिर से घटनास्थल पर ले जाकर जांच की जाएगी। पुलिस अधीक्षक देहात श्रीश चन्द्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा: वीडियो वायरल की धमकी देकर किया दुष्कर्म

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में पड़ोसी पर एक युवती ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

थाना मलपुरा के एक गांव की 20 वर्षीय युवती का आरोप है कि दो साल पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली थी। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी दी। इसके बाद आरोपी युवक ने उससे दुष्कर्म किया। 

पांच महीने पहले युवती की शादी हो गई। वह तीन दिन पहले मायके आई। युवक ने पीड़िता के साथ फिर से अश्लीलता की। थाना प्रभारी मलपुरा अनुराग शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जांच के साथ आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed