{"_id":"57f015424f1c1b8c6157430a","slug":"etmadpur-me-fairing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता और चिकित्सक में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता और चिकित्सक में मारपीट, फायरिंग

Updated Sun, 02 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता और चिकित्सक में मारपीट, फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आगरा-एत्मादपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नगला रामबक्स के पास शनिवार दोपहर को एक चिकित्सक और सपा नेता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर मिलने बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
आगरा में लायर्स कालोनी स्थित गणेश नगर निवासी डा. अनुराग शर्मा ने थाने में दी तहरीर में कहा कि वह अपने भाई अभिप्राय के साथ कार नगला रामबक्श स्थित अपनी कृषि भूमि को देखने गए थे। आरोप है कि वहां रनवीर यादव और उनके दो पुत्रों ने 15-20 लोगों साथ लाठी-डंडाें व सरियों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। इस दौरान सपा नेता जेपी यादव ने अपनी पिस्टल से कार पर फायरिंग कर दी। इससे वह बाल-बाल बच गये। वहीं, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जेपी यादव ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि डॉक्टर अनुराग के पिता हरेंद्र सिंह और 4-5 अज्ञात लोग कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने आते ही मेरे भाई रवनीर को बुरी तरह पीटा। वह अपनी भूमि पर होटल निर्माण करा रहे थे। जेपी यादव ने बीच बचाव करने पर अपने साथ भी मारपीट करने और फायरिंग का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मसिंह ने बताया कि डा. अनुराग शर्मा ने तहरीर दी है। उसी आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।