फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah daughter murdered by stepmother

पिता की दूसरी शादी से नाराज थी बेटी, घर आई सौतेली मां को दी खौफनाक मौत

Mon, 12 Feb 2018 08:13 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Mon, 12 Feb 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
etah daughter murdered by stepmother
murder in barmer
एटा में दामाद की मौत के बाद होली के त्योहार पर बेटी के घर आई सौतेली मां की बेटी ने अन्य लोगों की मदद से धारदार हथियार से हत्या कर दी। 
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपियों ने महिला के शव को गांव के बाहर सरसों के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने तलाश के बाद शव को बरामद कर लिया है। 

मृतका के पति ने बेटी सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने दो बेटियों सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मैनपुरी थाना घिरोर के गांव बलपुरा निवासी आशाराम अपनी पत्नी गीता देवी (40) और दो बच्चों के साथ दिल्ली से अपनी बेटी संगीता के घर झिनवार थाना निधौलीकलां आए थे। 

संगीता के पति बबलू की मौत के बाद आशाराम बेटी के घर होली के त्योहार पर गमी उठाने आए थे। यहां उसकी दूसरी बेटी राखी और दामाद श्याम सिंह भी आए थे। 

रविवार देर शाम उसकी पत्नी गीता, बेटी संगीता और राखी खेत पर शौच के लिए गई थी। आरोप है उसी समय सौतेली बेटी राखी ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर गीता पर धारदार हथियार के हमलाकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में फेंक दिया शव 

इसके बाद आरोपियों ने गीता के शव को शव को सरसों के खेत में डाल दिया। काफी समय बाद भी गीता के नहीं लौटने पर मामले की शिकायत से की गई। 

शिकायत के बाद पुलिस और परिवारीजनों ने महिला की तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह गीता का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से एक धारदार हथियार भी बरामद किया। 

पुलिस ने बताया कि आशाराम की दो शादी हुई है। पहली पत्नी आशा उसके गांव में रहती है। जबकि वह दूसरी पत्नी गीता के साथ दिल्ली में रहकर ऑटो चलाता है। तभी उसकी बेटी राखी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सौतेली मां की हत्या कर दी। 

पुलिस घटना के पीछे संपत्ति विवाद बता रही है। मामले में पुलिस ने दोनों बेटियों संगीता और राखी सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी पर एएसपी संजय कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed