फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elderly woman burnt alive by daughter in law in mathura

कमरे में सो रही सास के साथ खौफनाक वारदात, बहू ने केरोसिन तेल डालकर जिंदा जलाया

Sat, 09 Feb 2019 02:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Feb 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
elderly woman burnt alive by daughter in law in mathura
झूठी शान में हत्या - फोटो : demo pic
मथुरा जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली सुरीर के गांव खायरा में मायके में रह रही वृद्धा को भतीजे की बहू ने जिंदा जलाकर मार डाला। वृद्धा कमरे में चारपाई पर सो रही थी। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के जेबर निवासी शिवदेई (90) पति के मर जाने के बाद कोई सहारा न होने पर अपने मायके गांव खायरा में रहने लगी। आठ महीने से रह रही बुआ सास से विधवा बहू चंद्रवती पत्नी स्वर्गीय बिजेंद्रपाल परेशान होने लगी। 
विज्ञापन


केरोसिन तेल डालकर लगाई आग

गुरुवार की शाम कोठरी में चारपाई पर सो रही वृद्धा पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी। कोठरी का दरवाजा बंदकर बाहर निकल आई। धुआं उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्धा जलकर कंकाल बन चुकी थी। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। केरोसिन के तेल की बदबू आने पर पुलिस को कुछ शक हुआ। भतीजे की बहू से पूछताछ की तो खौफनाक सच्चाई सामने आई। 


कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया है कि ग्रामीण अशोक कुमार निवासी खायरा की तहरीर पर भतीजे की बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला चंद्रवती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed