फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drunken man killed his wife in agra

शराब पीने के विरोध पर पति ने ली पत्नी की जान, 13 साल की बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 21 Oct 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
drunken man killed his wife in agra
अमृता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज स्थित हज्जूपुरा मोहल्ले में शराब पीने से मना करने पर हुए झगड़े में पति ने पत्नी का सिर दीवार में दे मारा। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतका की 13 साल की बेटी ने पिता के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मूलरूप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी संजय हज्जूपुरा, ताजगंज में पत्नी अमृता (42), दो बेटियों 13 साल की सिमरन और आठ साल की शीतल के साथ किराये के मकान में रह रहा था। एक बेटी की शादी हो चुकी है। संजय ताजगंज क्षेत्र स्थित एक होटल में वेटर है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात को संजय रात में शराब पीकर आया। इसको लेकर अमृता से झगड़ा हो गया। विवाद में अमृता ने संजय की एक अंगुली को दांतों से काट खाया। गुस्से में आए संजय ने उसके चेहरे पर घूंसा मारा और सिर दीवार में दे मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान तोड़ा दम

अमृता की चीख सुनकर पहली मंजिल पर कमरे में सो रही बेटी सिमरन आ गई। मां को लहूलुहान देखकर उसने शोर मचाया। लोगों के आने से पहले संजय भाग निकला। लोग अमृता को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले गए। वह कोमा में चली गई थीं। शनिवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि बेटी सिमरन की ओर से तहरीर पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शराब पीकर आने पर पत्नी का पति से झगड़ा हुआ था। आरोपी की तलाश की जा रही है।

बेटियां अकेली रह गईं

मां की मौत हो गई, पिता उसकी हत्या के मामले में फरार है। बेटियां सिमरन और शीतल घर में अकेली रह गई हैं। घटना की जानकारी पर उनके मामा ज्योति और विकास रविवार दोपहर को घर आए। मां की मौत से बेटियों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। 

पोस्टमार्टम हाउस पर सुबह से बेटी सिमरन अकेली ही थी। वो रोये जा रही थी। कोई दिलासा देता तो बोल उठती, मम्मी और पापा के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पापा मम्मी की जान ले लेंगे, यह नहीं सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed