फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dramatic return abducted trader

नाटकीय ढंग से लौटा अपहृत व्यापारी

Sat, 08 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dramatic return abducted trader
फिरौती दिए जाने की चर्चा, परिवार ने चुप्पी साधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
शमसाबाद से आगरा जाते समय गुरुवार को अपहृत किया गया व्यापारी मुकेश गुप्ता शुक्रवार देर शाम नाटकीय ढंग से लौट आया। उन्होंने बताया कि बदमाश उसे खुद ही घर के पास छोड़ गए। उनके परिवार ने बताया कि वह अर्द्ध मूर्छित अवस्था में है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। उधर, पुलिस ने भी इससे ज्यादा जानकारी होने से इंकार किया है जबकि कस्बा में चर्चा है कि वह मोटी फिरौती देकर छूटा है। हालांकि इस बारे में कोई खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है।
बता दें, मुकेश गुप्ता गुरुवार दोपहर को आगरा के दरेसी के लिए चले थे। शाम तक नहीं लौटे। फोन स्विच आफ हो गया। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। उनके पास 2.80 लाख रुपये थे। पुलिस उनकी तलाश में लगी थी। कुछ भी सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच देर शाम वह अचानक घर लौट आए। बोले, एक बदमाश छोड़ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्हें बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया है, चक्कर आ रहे हैं। सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। यह भी नहीं बताया कि उन्हें कहां रखा गया था। 2.80 लाख रुपये भी उनके पास नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके परिवार का कहना है कि फिरौती के लिए कोई फोन नहीं आया था। अब सवाल यह है कि उन्हें कौन ले गया और क्यों छोड़ गया? सीओ फतेहाबाद का कहना है कि अभी पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर पाई है। उनके ठीक होने पर उनसे जानकारी की जाएगी। फिलहाल इतनी ही सूचना है कि वह लौट आए हैं। उधर, उनके लौट आने पर घर पर काफी लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed