{"_id":"f6415bd4453012bb686a9f6fcf8b6615","slug":"double-murder-case-police-doubt-on-nearby-lawyer-s-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीबी ने अकेले ही किया मां-बेटी का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करीबी ने अकेले ही किया मां-बेटी का कत्ल
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 27 Jun 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदारी कॉलोनी में अधिवक्ता प्रवीण गुलाटी की पत्नी रमा और बेटी दीक्षा की हत्या की उलझी हुई गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। फोरेंसिक इंवेस्टिगेशन और सर्विलांस की मदद से कुछ संदिग्धों का पता चला है। इनमें से एक पर पुलिस के शक की सुई टिक गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह संदिग्ध न केवल गुलाटी परिवार का करीबी है बल्कि घटना के बाद दुख बांटने भी नहीं पहुंचा है।
हालांकि पुलिस की लाइन कितनी सही है, इसका पता उससे पूछताछ हो जाने पर ही चलेगा। कत्ल के तरीके से यह तो पहले से ही माना जा रहा है कातिल करीबी है। क्योंकि रमा ने उसके लिए गेट खोला। इसके बाद फिंगर प्रिंट रिपोर्ट से यह भी साफ हो गया कि कातिल एक ही है। पहले पुलिस इसी में उलझी थी कि दोहरे हत्याकांड में एक का हाथ है या दो का?
फोरेंसिक इंवेस्टिेगेशन रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गुलाटी परिवार के करीबियों में से संदिग्धों की सूची बनाकर कई मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई और वारदात के समय की लोकेशन ट्रेस की। इसमें एक नंबर की लोकेशन संदिग्ध लगी।
विज्ञापन
पुलिस उससे पूछताछ करना चाहती थी लेकिन पता चला कि वह घटना के बाद से शहर से बाहर है। इससे शक और गहरा गया। अब उसके आने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि इसके अलावा और भी लाइन पर काम चल रहा है।
करीबी ने अकेले ही किया मां-बेटी का कत्ल
खंदारी कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने किया सुराग मिलने का दावा
मर्डर मिस्ट्री
चौथा दिन
कब उठेगा रहस्य से परदा
छत पर किसका खून था
छत पर खून की बूंदे कातिल के घायल हो जाने के चलते गिरीं थी या फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने मकतूलों का खून ले जाकर टपकाया था।?
जूते का निशान कैसे बना
जब शव के पास से लेकर छत तक जूते के निशान नहीं हैं तो पीछे की दीवार पर खून से सने जूते का निशान कैसे बन गया? क्या यह निशान भी बनाया गया ?
गटर का पता कैसे चला
कातिल को कैसे पता चला कि घर के पीछे की तरफ एक ऐसा गटर है जिसका ढक्कन खुला हुआ है? इसी में खून से सने चकला, बेलन और चाकू फेंके गए।
फिंगर प्रिंट क्यों मिटाए
फील्ड यूनिट ने हत्या में इस्तेमाल चकला, बेलन और चाकू से जो फिंगर प्रिंट लिए हैं, वे हत्यारे के एक ही होने का इशारा करते हैं। उसने इन्हें मिटाने की कोशिश की।
लूट में सामान क्यों फेंका
कातिल ने लूट कम की, सामान ज्यादा फेंका। क्या उसका इरादा पुलिस को लूट के लिए हत्या की लाइन पर गुमराह करने का था। उसने सामान दूर दूर तक फेंका।
दोहरे हत्याकांड में सटीक लाइन मिल गई है, जल्द ही खुलासा हो जाने की उम्मीद लग रही है।
- लक्ष्मी सिंह, डीआईजी