फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dissemination officer for the treatment of suffering

इलाज के लिए तड़पते रहे पशुधन प्रसार अधिकारी

Tue, 09 Feb 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाह (आगरा)
अमर उजाला ब्यूरो बाह (आगरा) Updated Tue, 09 Feb 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dissemination officer for the treatment of suffering
बदमाशों की गोली से घायल पशुधन प्रसार अधिकारी बृजमोहन तिवारी अपने घर में बचाओ-बचाओ की चीख पुकार मचाते रहे। सूचना के बाद भी भदरौली चौकी की पुलिस महज सवा सौ गज की दूरी पर उनके घर तक सवा घंटे बाद पहुुंच पाई। तब इलाज के लिए ले जाया गया। रास्ते में डौकी के पास गाड़ी पंचर हो गई। देरी के चलते उन्हें इलाज नहीं मिल सका और मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि पशुधन प्रसार अधिकारी बृजमोहन तिवारी के घर से भदरौली चौकी सवा सौ गज की दूरी पर है। रविवार रात लगभग दो बजे बदमाशों ने उन्हें गोली मारी थी। बस्ती के लोगों ने तत्काल पिनाहट पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस को 102, 108 पर कॉल किया। निजी गाड़ी के चालक ने पुलिस के बिना घायल को ले जाने में असमर्थता जताई। तब तक घायल बृजमोहन इलाज के लिए तड़पते रहे। सवा घंटे बाद भदरौली चौकी की पुलिस पहुुंची। तब निजी गाड़ी से इलाज के लिए आगरा ले जाया गया लेकिन डौकी के पास गाड़ी पंचर हो गई। यहां लगभग आधा घंटा लग गया। देरी से एसएन पहुुंचे बृजमोहन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बस्ती के लोगों का मानना है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो जान बच सकती थी। एंबुलेंस और पुलिस के रवैये को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है
विज्ञापन

पत्नी जैतपुर में हैं शिक्षिका, पिता भी रहे पशुधन प्रसार अधिकारी
बाह। बृजमोहन की शादी जैतपुर निवासी हेमलता के साथ चार साल पहले हुई थी। हेमलता कचौराघाट के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। दो बच्चे कृष्ण (साढे़ तीन वर्ष) और परी (नौ माह) हैं। उनके भाई अवनीश तिवारी इटावा में शिक्षक हैं। अवनीश ने पिनाहट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में लूट में विफल होने पर बदमाशों के गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पिता रामसेवक तिवारी भी भदरौली में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेले ही थे बृजमोहन
बाह। अपनी मां श्याम बेटी और पत्नी हेमलता के साथ बृजमोहन घर में रहते थे। एक फरवरी को उनकी मांग श्याम बेटी और पत्नी हेमलता पैतृक घर इटावा चली गई थीं। इसके बाद से वे घर पर अकेले ही थे।
डॉग स्क्वायड और एक्सपर्ट की टीम ने जुटाए साक्ष्य
बाह। घर में पडे़ खून के छींटो से लेकर जंगले तक के नमूने एक्सपर्ट ने लिए। पास में पड़ी जंगले की पत्ती और डंडी को कब्जे में लिया। लगभग पौने घंटे तक घर के हर कोने को छान मारा। डॉग स्क्वायड बार-बार उसी रास्ते से होकर सड़क की ओर जा रहा था। जिस रास्ते से बदमाशों को भागते समय बस्ती के लोगों ने देखा था।
बहुत जल्द खुलासे की उम्मीद: एसएसपी
बाह। डॉग स्क्वायड और एक्सपर्ट की टीम के साथ एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसपी पूर्वी अखिलेश नरायन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन की और बदमाशों तक पहुुंचने के लिए टीमें गठित की। उन्होंने बताया कि एक्सपर्ट ने साक्ष्य जुटाये हैं। बहुत जल्द वारदात के खुलासे की उम्मीद है। वहीं, दुस्साहसिक वारदात से कस्बे में दहशत का माहौल है। लोगों ने जल्द ही वारदात के खुलासे की मांग की है।

बदमाशों से गुत्थमगुत्था होने के मिले निशान
बाह। गोली चलने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे बस्ती के लोगों ने बताया कि घायल बृजमोहन घर में रसोई और आंगन के बीच पडे़ हुए थे। अंदर से बाहर तक खून बिखरा पड़ा था। इससे पता चलता है कि बदमाशों और बृजमोहन के बीच गुत्थमगुत्था हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed