{"_id":"5f99503b8ebc3e9be74e4608","slug":"dispute-of-property-son-attempts-to-murder-father-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के विवाद में बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पिता को चाय में पिलाया नशीला पदार्थ फिर रेत दी गर्दन...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संपत्ति के विवाद में बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पिता को चाय में पिलाया नशीला पदार्थ फिर रेत दी गर्दन...
Wed, 28 Oct 2020 04:37 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Oct 2020 04:37 PM IST
सार
14 घंटे बाद होश आने पर छोटे पुत्र को कॉल करके बताई वारदात, बागवाला क्षेत्र के गांव करतला में बड़े बेटे ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संपत्ति के विवाद में पिता की हत्या करने की साजिश रची गई। बड़े बेटे ने मंगलवार की देर शाम पिता को पहले चाय में नशीला पदार्थ दिया और बेहोश होने करने के बाद गला रेतकर सिर फोड़ दिया। पिता को मरा समझकर फरार हो गया। बुधवार को घायल को होश आया इसके बाद उन्होंने छोटे बेटे को फोन करके वारदात की जानकारी दी।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव करतला निवासी पन्नालाल (55) पुत्र लखमीचंद का मंगलवार की देरशाम बड़े पुत्र राजकुमार ने हत्या करने का प्रयास किया और मरा समझकर मकान में छोड़कर फरार हो गया।
घायल के छोटे पुत्र वेदप्रकाश ने बताया है कि बड़े भाई राजकुमार अमांपुर-कासगंज स्थित मकान में पत्नी व बच्चों सहित रहते हैं। गांव करतला में दो मकान हैं, इनमें से एक में पिता और मां शीला रहती हैं। गांव में 10 दुकानें हैं, इसी संपत्ति को लेकर भाई से विवाद है, इसकी कई बार पंचायत भी हो चुकी है।

Trending Videos
आरोप है कि मंगलवार की देरशाम भाई राजकुमार करतला आया और पिता को अपने हाथों से चाय बनाकर पिलाई, उसी में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया, इसके बाद चाकू से गला रेतकर सिर में प्रहार कर दिया। पिता को मरा समझकर फरार हो गया। वेदप्रकाश ने बताया है कि मां शीला देवी लकवे की शिकार हो गई हैं, वह उसके पास रहती हैं। बुधवार की सुबह मां को दवा दिलाने के लिए कंपिल चला गया।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे पिता का फोन आया और अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। उन्होंने अपने दोस्तों को घर भेजा तो पिता की हालत देखकर पुलिस को खबर दी गई।
पिता ने पुलिस को राजकुमार की ओर से चाय में नशीला पदार्थ देने के बाद हमला करने का बयान दिया है। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा, यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामकेश सिंह ने बताया है कि घायल ने बयान दिए हैं, तहरीर मिल गई हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।