{"_id":"596e0af94f1c1bf8468b46b5","slug":"delhi-woman-raped-by-her-nephew-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते की मौसी के साथ युवक ने किया गंदा काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते की मौसी के साथ युवक ने किया गंदा काम
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 18 Jul 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में एक युवक के अपने रिश्ते की मौसी से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और अपनी ताई के घर मैनपुरी आई थी। आरोप है कि यहीं युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता ने मामले में आरोपी के विरुद्ध दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया गया है कि मूल रूप से मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती कई वर्षों से माता-पिता के साथ दिल्ली में रह रही है। बीते साल छुट्टियों में वह कोतवाली क्षेत्र निवासी अपनी ताई के घर आई थी। आरोप है कि एक दिन रात में उसके साथ परिवार के ही युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बना लिए।
आरोपी युवक उसका भांजा लगता है। हालांकि बाद में युवती मामले को छिपाती हुई माता पिता के साथ घर लौट गई। करीब पांच माह पहले वह फिर से मैनपुरी आई तो आरोपी ने फिर उसके साथ वही हरकत की। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
युवती ने दिल्ली पहुंच कई महीनों तक परिवारीजनों से बात छिपाई लेकिन टेस्ट की जानकारी उसकी मां को लगी तो परिवार वालों के होश उड़ गए। बाद में पीड़िता की तहरीर पर दिल्ली में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच और गिरफ्तारी के लिए रिपोर्ट अब कोतवाली पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।