फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   danghati mandir manager arrested in mathura

मथुरा: 7.44 करोड़ के गबन के आरोप में दानघाटी मंदिर के प्रबंधक गिरफ्तार

Thu, 30 May 2019 08:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 May 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
danghati mandir manager arrested in mathura
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
ब्रज के प्रमुख मंदिरों में शामिल दानघाटी मंदिर के प्रबंधक डालचंद चौधरी को पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार कर मथुरा ले गई। पुलिस कई दिन से प्रबंधक को तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह ही मंदिर प्रबंधक के खिलाफ मंदिर सेवा ठेका में 7.44 करोड़ रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार को अचानक इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। प्रबंधक को पकड़कर पुलिस थाना गोवर्धन के बाद मथुरा लाई और यहां पूछताछ हुई।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि गिरिराज दानघाटी मंदिर की व्यवस्था तब विवादों में आ गई जब प्रबंधक पर मंदिर के सेवा ठेका में करोड़ों रुपये घोटाले के आरोप लगे। इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट से लेकर शासन-प्रशासन को शिकायत की गई। मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा। हरकत में आए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने 25 मई को 7.44 करोड़ रुपये के हेरफेर के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

danghati mandir manager arrested in mathura
गिरफ्तार किए गए दानघाटी मंदिर के प्रबंधक डालचंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी प्रबंधक द्वारा सभी कार्य किए जा रहे थे। मंगलवार को प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी प्रबंधक की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को सौंख रोड स्थित घर से प्रबंधक को गिरफ्तार किया। 

बताया गया कि प्रबंधक को सदर थाने में रखा गया। क्राइम ब्रांच भी जांच में जुटी रही। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक लोकेश कुमार ने बताया कि डालचंद से क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है।

प्रमुख दानघाटी मंदिर पर करीब दो साल से सेवा का ठेका अपने ही परिजनों के अलग-अलग नाम पर ले रहे ठेकेदार के भी होश उड़ गए हैं। करीब दो साल से ठेके की धनराशि के मामले में ठेकेदारों की भी जांच की जाएगी। गिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा एवं हरिगोकुल मंदिर के रिसीवर पर लगे आरोपों के बाद इन मंदिरों में भी हलचल मची हुई है। 

रिसीवर के पक्ष में इन मंदिरों के सेवायत आ गए हैं। परिक्रमा मार्ग आन्यौर गोशाला में बैठक कर सेवायत राजू ठेकेदार ने बताया कि रमाकांत गोस्वामी पर लगाये गये आरोप गलत हैं। निजी स्वार्थों की पूर्ति की वजह से रिसीवर पर आरोप लगा रहे हैं। 

इस अवसर पर हरी बीकानेरी, पप्पू मास्टर, हरी मास्टर, नृसिंह पटेबाज, कन्हैया लाल, राकेश शर्मा, छोटू शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजू फौजी आदि सेवायत रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed