{"_id":"5c5ec621bdec222ee07376db","slug":"dabangs-beaten-head-constable-of-up-police-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाली गलौज करने पर टोका तो दबंगों ने पुलिसकर्मी पर बरसाए लात-घूंसे, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाली गलौज करने पर टोका तो दबंगों ने पुलिसकर्मी पर बरसाए लात-घूंसे, वर्दी फाड़ी
Sat, 09 Feb 2019 05:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Feb 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में दबंगों ने शनिवार को हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ डाली। एसआई ने थाना सकीट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
थाना सकीट में तैनात एसआई नीलकमल और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार कस्बा के पीपल अड्डा पर यातायात एवं गश्त व्यवस्था में ड्यूटी कर रहे थे। उसी समय योगेश पुत्र ब्रजेश निवासी रैवाड़ी छह साथियों के साथ पहुंच गया और गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
एसआई ने बताया कि हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने दबंगों को गाली गलौज करने से रोका। इससे बौखलाए योगेश सहित अन्य लोगों ने हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करते हुए उन्हें गिरा लिया। आरोपियों ने लात-घूसों से पुलिसकर्मी को जमकर पीटा।
विज्ञापन
वर्दी भी फाड़ी
इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। हमले में घायल हेड कांस्टेबल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले की रिपोर्ट एसआई नीलकमल ने योगेश और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपी योगेश को पकड़ लिया। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस पर हमला हो चुका है। इनमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे।
पहले भी हो चुकी है घटनाएं
- 11 मई 2017 को कोतवाली नगर में एसआई के साथ मारपीट।
- 11 सितंबर 2018 को निधौलीकलां क्षेत्र में सिपाही से मारपीट कर छींन ली थी रायफल।
- 11 सितंबर 2018 को जैथरा के पिंजरी में आबकारी पुलिस के साथ मारपीट, फायरिंग।
- 17 फरवरी 2018 को रिजोर क्षेत्र में आरोपी पकडने गई पुलिस पर किया गया था पथराव।