{"_id":"5d43dc5a8ebc3e6d1b73f983","slug":"cyber-fraud-with-spanish-tourist-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल देखने आए स्पेनिश पर्यटक को साइबर अपराधियों ने बनाया शिकार, डेढ़ लाख रुपये किए पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ताजमहल देखने आए स्पेनिश पर्यटक को साइबर अपराधियों ने बनाया शिकार, डेढ़ लाख रुपये किए पार
Fri, 02 Aug 2019 02:28 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 Aug 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ताजमहल देखने आए स्पेन के पर्यटक के खाते से 1944 यूरो (करीब डेढ़ लाख रुपये) निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पर्यटक को जानकारी हुई। इस मामले में गुरुवार को थाना पर्यटन में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। यह पता किया जा रहा है यह रकम कहां निकली है? साइबर अपराधियों के रकम निकाले जाने की आशंका है।
स्पेन के रेकार्ड एफग्रा ईस्सको बुधवार को ताजमहल देखने आगरा आए थे। वो ताजमहल के पूर्वी गेट के रास्ते पर स्थित हॉस्टल जॉयस में ठहरे थे। हॉस्टल के कमरे में एक चीन और दो इंग्लैंड के पर्यटक और थे। रेकार्ड सामान कमरे में रखने के बाद बाथरूम में नहाने चले गए।
शाम को रेकार्ड के मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें उनके खाते से 1944 यूरो निकलने की जानकारी थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर से बात की। इस रकम का ऑनलाइन शॉपिंग में यूरो को पाउंड में बदलकर भुगतान किया गया था। रेकार्ड ने पुलिस को जानकारी दी।

Trending Videos
पर्यटन थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पर्यटक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हास्टल के कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। कमरे में मौजूद अन्य पर्यटकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पर्यटक का कहना है कि उसके एटीएम कार्ड का नंबर और सीवीवी नंबर पता करके शॉपिंग की गई है, जबकि इसके बारे में जानकारी उन्होंने किसी को नहीं दी है। आशंका है कि पर्यटक साइबर अपराधियों का शिकार बन गया हो।
पर्यटक का कहना है कि उसके एटीएम कार्ड का नंबर और सीवीवी नंबर पता करके शॉपिंग की गई है, जबकि इसके बारे में जानकारी उन्होंने किसी को नहीं दी है। आशंका है कि पर्यटक साइबर अपराधियों का शिकार बन गया हो।