फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals fraud with IAS's mother name of KBC in agra

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर साइबर अपराधियों ने आईएएस की मां को ठगा

Sun, 04 Aug 2019 01:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Aug 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Cyber criminals fraud with IAS's mother name of KBC in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में साइबर अपराधियों ने केरल के आईएएस की मां को शिकार बना लिया। कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर खाते में 16 हजार रुपये जमा करा लिए। आईएएस की मां ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


बल्केश्वर निवासी सत्यप्रकाश गर्ग बैंक से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बेटा संजय गर्ग केरल में आईएएस हैं। संजय की मां पुष्पा देवी गृहणी हैं। पुष्पा देवी के पास 25 जुलाई को एक कॉल आया था। 
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने कहा कि मैं कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहा हूं। अमिताभ बच्चन का प्रतिनिधि हूं। सभी शहरों में लोगों का चयन किया गया था। इसमें आपका नाम आया है। आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लिया झांसे में

इस लॉटरी का चेक लेने के लिए टैक्स के रूप में 16 हजार रुपये जमा करने होंगे। पुष्पा देवी बातों में आ गई। इस पर साइबर अपराधी ने उनके मोबाइल पर एक वीडियो भी व्हाट्स एप किया। इसमें रुपये जमा कैसे करें? इसकी जानकारी दी गई थी। 

पुष्पा देवी ने रकम जमा कर दी। तीन दिन बाद फिर कॉल आया। इस बार कहा कि कंपनी का मैनेजर चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए 70 हजार रुपये और मांग रहा है। इस पर पुष्पा देवी को शक हो गया। उन्होंने पति और बेटे को बताया। 

इस पर उन्होंने रुपये जमा करने से मना किया। इस मामले में थाना न्यू आगरा में शिकायत की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच साइबर क्राइम सेल को भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed