{"_id":"5d4693c58ebc3e6cd666e1c5","slug":"cyber-criminals-fraud-with-ias-s-mother-name-of-kbc-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर साइबर अपराधियों ने आईएएस की मां को ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर साइबर अपराधियों ने आईएएस की मां को ठगा
Sun, 04 Aug 2019 01:43 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में साइबर अपराधियों ने केरल के आईएएस की मां को शिकार बना लिया। कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर खाते में 16 हजार रुपये जमा करा लिए। आईएएस की मां ने पुलिस से शिकायत की है।
बल्केश्वर निवासी सत्यप्रकाश गर्ग बैंक से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बेटा संजय गर्ग केरल में आईएएस हैं। संजय की मां पुष्पा देवी गृहणी हैं। पुष्पा देवी के पास 25 जुलाई को एक कॉल आया था।
कॉल करने वाले ने कहा कि मैं कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहा हूं। अमिताभ बच्चन का प्रतिनिधि हूं। सभी शहरों में लोगों का चयन किया गया था। इसमें आपका नाम आया है। आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है।

ऐसे लिया झांसे में
इस लॉटरी का चेक लेने के लिए टैक्स के रूप में 16 हजार रुपये जमा करने होंगे। पुष्पा देवी बातों में आ गई। इस पर साइबर अपराधी ने उनके मोबाइल पर एक वीडियो भी व्हाट्स एप किया। इसमें रुपये जमा कैसे करें? इसकी जानकारी दी गई थी।
पुष्पा देवी ने रकम जमा कर दी। तीन दिन बाद फिर कॉल आया। इस बार कहा कि कंपनी का मैनेजर चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए 70 हजार रुपये और मांग रहा है। इस पर पुष्पा देवी को शक हो गया। उन्होंने पति और बेटे को बताया।
इस पर उन्होंने रुपये जमा करने से मना किया। इस मामले में थाना न्यू आगरा में शिकायत की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच साइबर क्राइम सेल को भेजी गई है।