{"_id":"5fb33f463c4e1a1c591d1207","slug":"cyber-crime-news-money-withdraw-in-account-by-upi-id","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध: यूपीआई के माध्यम से खाते से उड़ाए 18,676 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साइबर अपराध: यूपीआई के माध्यम से खाते से उड़ाए 18,676 रुपये
Tue, 17 Nov 2020 08:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 17 Nov 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
साइबर अपराधियों ने दो लोगों से धोखे से जानकारी लेकर उनके खातों से 18,676 रुपये उड़ा लिए। रकम यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर की गई। शिकायत पर साइबर सेल ने जांच की। सेल ने जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई थी उनको होल्ड पर करा दिया। इसके बाद रकम वापस कराई।
सदर बाजार क्षेत्र निवासी प्रीति ने पीआरओ सेल के सीयूजी नंबर पर शिकायत की थी। बताया था कि उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में है। उनके खाते से 4300 रुपये निकाल लिए गए हैं। यह रकम सात अक्तूबर को निकाली गई। मोबाइल पर मैसेज आने पर जानकारी हुई। शिकायत मिलने पर साइबर सेल ने जांच की। इसमें पता चला कि यूपीआई के माध्यम से रकम निकाली गई है। खाताधारक से धोखे से यूपीआई आईडी व संबंधित जानकारी ली गई थी। पुलिस ने बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद रकम को होल्ड करा दिया गया। अब प्रीति को रकम वापस मिल गई।
लायर्स कॉलोनी निवासी रुचि गुप्ता के खाते से भी इसी तरह से रकम निकाली गई। उनका खाता एक्सिस बैंक में है। उनके मोबाइल पर एक काल आया था। काल करने वाले ने खाते की जानकारी लेकर 14,376 रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद खाते की जानकारी की गई। पुलिस को पता चला कि यह रकम यूपीआई के माध्यम से निकाली गई है। पुलिस ने बैंक से संपर्क किया। इसके बाद रकम को होल्ड कराया गया। इसे अब वापस करा दिया गया।

Trending Videos
काइट फ्लाइंग एसोसिएशन अध्यक्ष से खाते में जमा कराए दो हजार
साइबर सेल के मुताबिक, लखनऊ के रहने वाले उमेश शर्मा ने एसएसपी से शिकायत की थी। वह काइट फ्लाइंग एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष हैं। उनसे आगरा के एक व्यक्ति ने संपर्क किया। कहा कि उनकी पतंग को अच्छे दाम में बिक्री कराएगा। इस पर उन्होंने दो हजार रुपये ऑनलाइन उस व्यक्ति के खाते में भेज दिए। इसके बाद उसने संपर्क करना बंद कर दिया। शिकायत पर जांच की गई। खाते से पता किया। उस व्यक्ति से संपर्क करके पुलिस ने रकम वापस करा दी। हालांकि पीड़ित ने तहरीर नहीं दी। इस वजह से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।